{"_id":"8fd113cb3c43d388cb01995c5ae6c362","slug":"brutal-murder-of-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर युवक को बेरहमी से मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद पर युवक को बेरहमी से मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समारोह में डांस करने के दौरान हुई मारपीट में दो युवकों ने कूमकलां के मानगढ़ निवासी दीपू की हत्या कर उसका शव फैक्टरी के अंदर तेजाब वाले पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब मृतक के परिजन उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे। थाना कूमकलां की पुलिस ने मानगढ़ के रहने वाले दीपू के चाचा श्रीपाल की शिकायत पर संतोष कुमार और उसके साले दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
श्रीपाल के अनुसार शनिवार को वह ठेकेदार जोगिंदर सिंह के लड़के के मुंडन समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया था। इस दौरान उसका भतीजा दीपू भी उसके साथ था। समारोह में डांस करने के दौरान दीपू और आरोपी संतोष के बीच कहासुनी हो गई, लेकिन लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
उसी रात आरोपी संतोष और उसके साले दीपक ने उसके भतीजे दीपू से मारपीट की। इससे वह डरता हुआ खेतों में दौड़ गया। आरोपी भी उसका पीछा करते हुए खेतों की तरफ गए। जब वह वहां जाने लगा तो आरोपियों ने उसे धमकियां देकर भगा दिया।
आरोपियों ने उसे मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए जेबीआर फैक्टरी के अंदर तेजाबी पानी के बीच फेंक दिया। श्रीपाल के अनुसार वह सारी रात दीपू का घर पर इंतजार करते रहे।
जब वह नहीं आया तो वह उसे ढूंढने के लिए निकले। इस थाना कूमकलां के एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि झगड़ा मामूली बात पर हुआ था। दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।