फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of wife by indian soldier

देश के लिए लड़ने वाले फौजी का खौफनाक कांड

Wed, 17 Jun 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Wed, 17 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
brutal murder of wife by indian soldier

देश की सीमा में दुश्मनों से लड़ने वाले एक फौजी ने मात्र शक के चलते अपने घर में ही खौफनाक कांड कर दिया।  सनसनीखेज मामला यमुनानगर(हरियाणा) का है। मामले का खुलासा 8 माह बाद हुआ। छछरौली के गांव उर्जनी में आठ माह पहले मृत मिली गांव तिहमो निवासी मनदीप कौर की हत्या उसके फौजी पति ने की थी।

विज्ञापन


यह खुलासा डिटेक्टिव स्टाफ ने किया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

एसपी ने इस मर्डर की जांच का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक सोनू मलिक को सौंपा था। छानबीन के दौरान शक की सूई मृतका के पति अंबाला के गांव औजला निवासी गुरजीत सिंह पर गई, जो फौजी है। डिटेक्टिव स्टाफ के निरीक्षक सोनू मलिक ने सहायक उपनिरीक्षक यशपाल के नेतृत्व में टीम गठित की।
विज्ञापन


गुरजीत सिंह से पूछताछ के लिए उसके विभाग में पत्र व्यवहार व परिवार वालों के माध्यम से बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन गुरजीत सिंह नहीं आया। 15 जून को पुलिस को सूचना मिली कि गुरजीत सिंह फौज से छुट्टी पर आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरजीत सिंह ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के लिए बनाया मास्टर प्लान
आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था। इस कारण वह अपनी पत्नी को मारने के लिए कई महीनों से योजना बना रहा था। इसके लिए उसने एक मास्टर प्लान तैयार किया।

प्लान के तहत बीते वर्ष वह छुट्टी पर आया हुआ था। छुट्टियां खत्म करने के बाद वह 13 नवंबर, 2014 को ड्यूटी पर जाने के लिए रेल में बैठकर गुवाहाटी जा रहा था लेकिन मुरादाबाद में वह ट्रेन से उतर गया और यमुनानगर आ गया।

यहां आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और दिल्ली रवाना हो गया। दिल्ली पहुंचकर उसने दिल्ली एयरपोर्ट से गुवाहाटी की फ्लाइट पकड़ी और ट्रेन के गुवाहाटी पहुंचने से पहले वहां पहुंच गया।


क्या है मामला
14 नवंबर, 2014 को खंड छछरौली के गांव उर्जनी के पास खेत में एक विवाहिता का शव पड़ा मिला था जिसकी शिनाख्त खिजराबाद क्षेत्र के गांव तिहमो निवासी मनदीप कौर के रूप में हुई थी। मनदीप की शादी अंबाला के गांव औजलां निवासी गुरजीत सिंह के साथ हुई थी। उस समय पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed