फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal murder of parents by brother and sister for property

जायदाद के लिए NRI बेटे और बेटी ने किया खौफनाक कांड

Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of parents by brother and sister for property

जायदाद हासिल करने के लिए विदेश में रहने वाले बेटे और बेटी ने मिलकर किया वो चौंकाने वाला काम, जानकर सन्न रह जाएंगे। वारदात पंजाब के बठिंडा में घटी।

विज्ञापन


जिले के गांव पूहली के एक मां बाप ने बडे़ चाव से पालकर अपने बेटे को विदेश में कमाई करने के लिए भेजा था। उसी बेटे ने अपनी बहन के साथ मिलकर मां-बाप की हत्या कराकर उनके शवों को नहर में फिंकवा दिया। मृतकों की पहचान रजिंदर सिंह और उसकी पत्नी अमरजीत कौर निवासी गांव पूहली के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


इस वारदात को अंजाम देने के लिए भाई-बहन के अलावा दोहते व पोते ने भी अहम भूमिका निभाई है। थाना नथाना पुलिस ने बुजुर्ग के रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर उनके इंग्लैंड रह रहे पुत्र कुलवंत सिंह, उसकी बहन जसविंदर कौर, पोता गुरप्रीत सिंह, दोहता प्रदीप सिंह और उसके दो दोस्त इकबाल सिंह व सुखदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एनआरआई पुत्र को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर बुजुर्ग दंपति के शवों को नहर से बरामद करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नथाना प्रभारी बलजीत सिंह बराड ने बताया कि रजिंदर सिंह और उसकी पत्नी अमरजीत कौर गत 28 अगस्त से संदिग्ध अवस्था में घर से लापता हो गए थे।

बेअंत सिंह निवासी जिला मोगा ने अपने रिश्तेदार बुजुर्ग जोडे की गुम होने की पुलिस से शिकायत की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को दंपति की पुत्री, दोहते और पोते पर संदेह हुआ।

हत्या के बाद शवों को नहर में फेंका

brutal murder of parents by brother and sister for property

इसके आधार पर जब उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 28 अगस्त की रात को ही अमरजीत कौर को घसीट घसीट कर मार डाला था और उसके पति रजिंदर सिंह की गला घोट कर हत्या कर दी थी।

इस के बाद दोनों शवों को घर के पिछले गेट से अपनी टेंपो ट्रेवल गाड़ी में डालकर श्री मुक्तसर साहिब की नहर में फेक दिया। दंपति की बेटी जसविंदर कौर के पति की मौत हो चुकी है और यह पहले अपने लड़के के साथ अपने मां बाप के पास रहती थी।

मां बाप से खर्च देने से मना करते थे। इसके बाद आरोपी बेटी ने इंग्लैंड में रह रहे भाई कुलवंत सिंह के साथ मां-बाप की हत्या करने की साजिश रची। एनआरआई बेटे को पिता ने अपनी जमीन से बेदखल कर दिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शामिल सुखदीप सिंह और इकबाल सिंह निवासी गांव फुलेवाला को दंपति के एनआरआई बेटे ने बीस बीस हजार रुपये भेजे थे और बाकी पैसे हत्या करने के बाद देने का लालच देकर उनको भी वारदात में शामिल करा दिया।

दंपति के शवों को नहर में फेंकने के लिए इस्तेमाल टेंपो ट्रेवल व मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना था कि पुलिस ने दंपति के नहर में से शवों की बरामद करने प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed