{"_id":"fe2825ab7d2d3ca3448464f76a0f95f9","slug":"brutal-murder-of-newborn-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची को मारकर खेत में दबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्ची को मारकर खेत में दबाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के लाख प्रयास के बावजूद कलियुगी मां-बाप बेटियों को मौत की नींद सुलाने से पीछे नहीं हट रहे। रविवार को खानपुर रोड स्थित ड्रेन नंबर-नौ के पास खेतों में एक नवजात बच्ची का शव दबा मिला।
विज्ञापन
खेतों में घूमने गए लोगों सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन में दबा नवजात बच्ची का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया।
गढ़ी उजाले खां के सरपंच राकेश ने बताया कि सुबह गांव के कुछ लोग खेतों में घूमने गए थे। उसी समय कुछ लोगों ने ड्रेन नंबर-नौ के पास खेतों में एक बच्ची का शव दबा देखा था।
विज्ञापन
इस पर उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बारे में शहर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नवजात के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव को देखने से लगता है कि बच्ची का जन्म एक-दो दिन पहले हुआ है। बच्ची की नाभि में डॉक्टर की क्लिप लगी हुई है।