{"_id":"6523e8f5f3edc4cb2c0fede5","slug":"brutal-murder-of-a-young-man-missing-for-four-days-in-ludhiana-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चार दिन से लापता युवक की निर्मम हत्या, प्लॉट में शव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: चार दिन से लापता युवक की निर्मम हत्या, प्लॉट में शव मिलने से मचा हड़कंप
Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:13 AM IST
सार
चौकी ललतों कलां के प्रभारी एएसआई रविंदर सिंह ने बताया कि हत्यारों ने रघुबीर के चेहरे को बुरी तरह से खराब कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में गांव गांव बल्लोवाल से चार दिन पहले से लापता चल रहे रघुबीर सिंह (26) की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को ललतों कलां की कंट्री विला के खाली प्लॉट में फेंक दिया। रघुबीर सिंह की बाइक भी वही दीवार के साथ खड़ी मिली। लावारिस हालत में बाइक खड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची तो पता चला कि वहां युवक का शव पड़ा है और पूरी तरह से खून से लथपथ है। हत्यारों ने रघुबीर सिंह के चेहरे को भी बुरी तरह से खराब कर दिया। जांच के बाद शव कब्जे में लेकर थाना सदर की पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में रघुबीर सिंह के पिता जगजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- झकझोर देने वाली घटना: सात माह पहले परिवार ने खरीदी 'मौत', भागने का मौका तक नहीं दिया, छह की ली जान
विज्ञापन
जगजीत सिंह ने शिकायत दी है कि उनका बेटा ड्राइवरी करता था। रोजाना की तरह पांच अक्तूबर की सुबह भी वह अपने बाइक से घर से काम पर चला गया। मगर देर रात तक वापस नहीं आया। परिवार वालों ने संपर्क करने की काफी कोशिश की लेकिन रघुबीर सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना जोधा में दर्ज करवाई। रविवार की सुबह कंट्री विला में लावारिस हालत में बाइक खड़ी थी और शव पड़ा था। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने जब शव की जांच की तो पता चला कि शव रघुबीर सिंह का है। पुलिस ने रघुबीर सिंह के परिवार को सूचना दी। चौकी ललतों कलां के प्रभारी एएसआई रविंदर सिंह ने बताया कि हत्यारों ने रघुबीर के चेहरे को बुरी तरह से खराब कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।