फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brutal killing of a watchman in moga of Punjab

मोगा: सरकारी स्कूल में दाखिल हुए चोर, चौकीदार ने किया विरोध तो कर दी निर्मम हत्या

Fri, 29 May 2020 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 May 2020 06:55 PM IST
सार

  • गांव डाला के सरकारी स्कूल में चोरी करने आया था गिरोह
  • तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद शव फेंककर आरोपी फरार 

विज्ञापन
Brutal killing of a watchman in moga of Punjab
स्कूल में जांच करती पुलिस टीम।

विस्तार

मोगा से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित डाला में गुरुवार की रात चोर गिरोह ने सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान अधेड़ चौकीदार की निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह लोगों ने स्कूल में चौकीदार का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। थाना मेहना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बचित्तर सिंह (75) निवासी डाला गांव के सरकारी स्कूल में पिछले कुछ समय से चौकीदार की नौकरी कर रहा था। गुरुवार की रात को वह स्कूल के गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान चोरों का गिरोह चोरी करने के लिए पहुंच गया। चौकीदार के साथ चोरों की हाथापाई हुई। चोरों ने तेजधार हथियार से बचित्तर सिंह के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह थाना मेहना की पुलिस टीम व सीआईए स्टाफ प्रभारी किक्कर सिंह समेत डीएसपी निहाल सिंह वाला मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की जांच को मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नही मिल पा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं अभी तक स्कूल में कोई सामान चोरी होने संबंधी पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed