हरियाणा में सड़क हादसे ने छीनीं 4 युवकों की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी रोड़ पर सीगड़ी गांव के पास सोमवार को दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है।
सीगड़ी गांव के पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान दो की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने सभी घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों उपचार के बाद चार लोगों को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान बूचावास निवासी अजय और खरकड़ा निवासी विशाल के रूप में हुई।
वहीं रोहतक रेफर किए गए घायलों में सीगड़ा गांव निवासी विकास, सीगड़ी निवासी राहुल, बूचावास निवासी सुनील और रणधीर शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई थी।
इस कारण अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस बाइक पर कौन सवार था और वे कहां जा रहे थे। एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं मिली है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुझा दिए दो घरों के चिराग
उधर कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित कैंथला खुर्द के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से रविवार को देर रात बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ज्योतिसर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को देर शाम कैंथला खुर्द बस स्टैंड के पास हादसा होने की सूचना मिली थी। हादसे में मारे गए दोनों किशोर युवकों की शिनाख्त वीरेंद्र और हरप्रीत निवासी कैंथला खुर्द के रूप में हुई। दोनों की आयु 16-17 वर्ष थी। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और अपने अपने घरों के इकलौते चिराग थे।
बताया जा रहा है कि रविवार को देर शाम वे दोनों बाइक पर बस स्टैंड के पास से जा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक अन्य व्यक्ति अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था। एकाएक शाम के अंधेरे में वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को गंभीर हालत में एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ हादसे में दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझने के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि हमउम्र होने के कारण दोनों भाई अधिकतर समय एक साथ ही रहते थे।