फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brutal accident in chandigarh, 1 killed, 2 injured

ओवर स्पीड क्रुजर की टक्कर से एक की मौत, 2 घायल

Mon, 12 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
brutal accident in chandigarh, 1 killed, 2 injured

सेक्टर-9 स्थित मटका चौक पर शनिवार देर रात ओवर स्पीड क्रुजर की टक्कर से दो घायल व एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, आरोपी चंडीगढ़ नंबर की क्रुजर को छोड़ मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे मटका चौक धनास निवासी हरीश की टाटा 207 खराब हो गई। काफी मसक्कत के बाद उसने अपने साथी ड्राइवर धनास निवासी बबलू को कॉल करके मदद के लिए बुलाया। कुछ देर बाद बबलू अपने दोस्त धनास में रहने वाले मुकेश यादव को लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


बबलू व हरीश गाड़ी को सड़क किनारे खोलकर ठीक करने में लगे थे। जबकि तीसरा साथी मुकेश वही पर खड़ा होकर देख रहा था। इसी दौरान प्रेस लाइट प्वाइंट की तरफ से आई क्रुजर ने तीनों को टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों व्यक्ति गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। तीसरे साथी मुकेश यादव के सिर में चोट लगने की वजह से उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

मुकेश के मौत की आखिरी घंटी
मुकेश धनास मार्केट के मार्बल मार्केट के श्रीराम मार्बल की शॉप में काम करता था। शॉप के मालिक श्रीराम ने बताया कि मुकेश पिछले दो सालों से उसके शॉप पर काम करता था। उसकी रोजाना की तरह शाम सात बजे छुट्टी हो गई थी। जैसे से टाटा 207 के चालक का कॉल बबलू के पास आया मुकेश उसके साथ ही था। बबलू ने कहा कि मुकेश तुम भी साथ चलो, जल्द ही लौटकर आएंगे। लेकिन, किसको पता था कि मुकेश की जिंदगी की आखिरी कॉल आई थी।

मृतक बिहार निवासी
श्रीराम ने बताया कि मुकेश यादव (23) बिहार के चंपारन का निवासी है। वह पिछले दो सालों से चंडीगढ़ में रहता था। उन्होंने बताया कि उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी।


आरोपियों को तलाश जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी क्रुजर छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि, उसके कार का नंबर ट्रेस करवाया जा रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसको ट्रैप कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed