{"_id":"f34b72946b0717e7b554473dc1ca9076","slug":"brutak-accident-in-kurukshetra-2-brothers-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में हादसे ने छीनीं 2 भाईयों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र में हादसे ने छीनीं 2 भाईयों की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Tue, 13 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुझा दिए दो घरों के चिराग। हादसे में मारे गए दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे। हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ। पिहोवा रोड स्थित कैंथला खुर्द के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से रविवार को देर रात बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
ज्योतिसर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को देर शाम कैंथला खुर्द बस स्टैंड के पास हादसा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल से देर रात रुका मिला था कि दो युवकों की हादसे में मौत हो गई है। वहां जाकर जांच की तो दोनों किशोर युवकों की शिनाख्त वीरेंद्र और हरप्रीत निवासी कैंथला खुर्द के रूप में हुई। दोनों की आयु 16-17 वर्ष थी।
विज्ञापन
दोनों आपस में चचेरे भाई थे और अपने अपने घरों के इकलौते चिराग थे। बताया जा रहा है कि रविवार को देर शाम वे दोनों बाइक पर बस स्टैंड के पास से जा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक अन्य व्यक्ति अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था। एकाएक शाम के अंधेरे में वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को गंभीर हालत में एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ हादसे में दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझने के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि हमउम्र होने के कारण दोनों भाई अधिकतर समय एक साथ ही रहते थे।