फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bride kidnapped from parlour in muktsar sahib of Punjab

पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, हथियारबंद युवकों ने की खौफनाक वारदात...कैमरे में हुई कैद

Fri, 25 Jan 2019 06:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Bride kidnapped from parlour in muktsar sahib of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

शादी के लिए पार्लर तैयार होने गई दुल्हन को कुछ युवकों ने हथियार के दम पर किडनैप कर लिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। छह हथियारबंद युवकों ने दुल्हन को शहर के मेन बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर से अगवा किया। आरोपी दुल्हन को कार में लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने फिरोजपुर कैंट से युवती को भी बरामद कर लिया। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से शहर में दहशत फैल गई। दिन भर ये घटना चर्चा का विषय बनी रही।  
विज्ञापन


फाजिल्का निवासी 20 वर्षीय युवती की शुक्रवार को एक पैलेस में मुक्तसर जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी होनी थी। युवती सुबह छह बजे मुक्तसर के गांधी चौक स्थित एक पार्लर पर तैयार होने के लिए आई थी। युवती के भाई कार से छोड़कर चले गए। वहां उसकी दादी व चाचा की लड़की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सवा छह बजे एक कार पर सवार छह हथियारबंद युवक आए। इनमें से तीन कार के पास रुक गए और तीन पार्लर पर चले गए। उन्होंने जबरन वहां से युवती को उठा लिया। हालांकि इस दौरान पारिवारिक सदस्यों व युवती ने भी विरोध किया। आरोपियों ने परिजनों को हथियार दिखाकर डरा दिया। एक बार तो लड़की कार से भी नीचे गिर गई।


आरोपियों ने फिर से उसे उठाकर कार में धकेला और फरार हो गए। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पार्लर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार, एसपीडी रणबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने फिरोजपुर छावनी के पास से लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed