{"_id":"69104be22a4536e5370f04d2","slug":"bride-bag-stolen-during-wedding-at-jw-marriott-hotel-chandigarh-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: फाइव स्टार होटल में करोड़ों की चोरी, सात फेरे ले रहे थे दूल्हा-दुल्हन...तभी चोरों ने डाल दिया डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: फाइव स्टार होटल में करोड़ों की चोरी, सात फेरे ले रहे थे दूल्हा-दुल्हन...तभी चोरों ने डाल दिया डाका
Sun, 09 Nov 2025 01:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:51 PM IST
सार
चंडीगढ़ के फाइल स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में करोड़ों की चोरी की घटना हुई है। शादी समारोह के दौरान चोर दुल्हन का ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
स्त्रीधन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में चोरी हुई है। सेक्टर-35 के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शादी समारोह के दौरान सूट-बूट पहने दो चोरों ने दुल्हन का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 17 तोले सोने के गहने थे जिनमें 9 तोले का नेकलेस, 4 तोले के दो कंगन, एक अंगूठी और झुमके शामिल थे। इसके अलावा कुछ सोने के सिक्के थे। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के सोने के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
यह वारदात शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12:30 बजे उस वक्त हुई जब मंडप में फेरे चल रहे थे। मौके का फायदा उठाकर दोनों चोर मेहमानों के बीच घुल-मिल गए। उनमें से एक ने कोट कंधे पर डालकर बैग को छिपाया और दोनों आराम से होटल से बाहर निकल गए। दोनों चोर करीब ढाई घंटे तक होटल के अंदर घूमते रहे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी कैद हुए हैं। एक आरोपी फोन पर बात करता हुआ होटल से बाहर निकलते दिखा जबकि गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बिना जांच उसे जाने दिया। कुछ सेकंड बाद दूसरा व्यक्ति भी उसी रास्ते से बाहर चला गया।
विज्ञापन
दुल्हन के भाई डॉ. निखिल सेठी ने होटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सिक्योरिटी कर्मी मुस्तैद होते, तो इतनी बड़ी वारदात नहीं होती। हमने होटल स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल के सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन