फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bribe demands for meet girlfriend

दो हज़ार लेकर आश्रम में रह रही प्रेमिका को मिलाने का कारोबार, जो कर देगा आपको हैरान

Sat, 25 Mar 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 25 Mar 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
 bribe demands for meet girlfriend
डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
आश्रम में रह रही नाबालिग युवती से मिलवाने के लिए डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के डाटा एंट्री ऑपरेटर ने लड़की के प्रेमी से दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस ने आरोपी डाटा इंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


हिसार के मिलगेट एरिया की एक नाबालिग युवती अपने प्रेमी के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में इस लड़की को पुलिस ने खोज निकाला। लड़की ने बयान में कहा कि उसकी माता का निधन हो चुका है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर रखी है। वह अपने नाना-नानी के साथ रह रही है। उसके साथ मारपीट की जाती है। इस कारण वह उनके साथ नहीं जाना चाहती। लड़की के बयान के बाद उसे शहर के एक आश्रम में भेज दिया गया था। पिछले कुछ महीने से लड़की आश्रम में रह रही थी। आश्रम में किसी भी पुरुष का लड़की से मिलना संभव नहीं है। 
विज्ञापन

ऐसे तय हुआ सौदा

 bribe demands for meet girlfriend
लड़की के प्रेमी ने डीसीपीयू के ऑपरेटर विरेंद्र से संपर्क किया। विरेंद्र ने ने लड़की से मुलाकात के लिए कुछ खर्चा पानी मांगा। जिस पर दोनों के बीच दो हजार रुपये में बात तय हो गई। प्रेमी अजय ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस को कर दी। विजिलेंस टीम ने दो हजार रुपये का नया नोट अजय को दिया। अजय शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब डीसीपीयू कार्यालय पहुंचा। यहां ऑपरेटर को दो हजार रुपये का नोट दे दिया। ऑपरेटर ने अन्य कर्मचारी की मदद से लड़की को आश्रम से बुला लिया। इसके बाद लड़की से रेडक्रॉस की कैंटीन में प्रेमी की मुलाकात करा दी गई। लड़के को कुछ दूर तक लड़की साथ ले जाने की छूट भी दे दी गई। 

इस बीच विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। जिसमें एसआई इंस्पेक्टर सदानंद, गोपालाराम, हेड कांस्टेबल गुरसेवक, नरेश शामिल थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार कनब को लिया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विजिलेंस टीम ने आरोपी से दो हजार रुपये का नोट बरामद कर लिया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पूरे केस में दो और लोग भी संलिप्त
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक काउंसलर तथा एक दूसरा ऑपरेटर भी शामिल था। दूसरे ऑपरेटर ने अजय को विरेंद्र से मिलवाया था। यह काउंसलर तथा दोनों ऑपरेटर कांट्रेक्टर के कर्मचारी हैं। 

आश्रम में रह रही लड़की बारहवीं की स्टूडेंट
नाबालिग लड़की की आयु करीब साढे़ सोलह साल है। लड़की बारहवीं क्लास की छात्रा है। पिछले करीब पांच से छह महीने से आश्रम में रह रही थी। लड़की की ओर से परिजनों के साथ जाने से इनकार करने के बाद आश्रम भेजा गया था। नियम के अनुसार नाबालिग लड़की से उसके परिजनों के अलावा अन्य कोई नहीं मिल सकता।

मोबाइल क्लिप भी सौंपी
शिकायतकर्ता ने इस मामले में विजिलेंस को मोबाइल क्लिप भी सौंपी है। जिसमें रिश्वत मांगने की पूरी रिकार्डिंग शामिल है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में जांच कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed