फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boys did fraud in documents for recruitment in indian army

भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए दो युवकों ने किया ऐसा काम, परिजन शर्मसार

Sun, 23 Apr 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sun, 23 Apr 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
boys did fraud in documents for recruitment in indian army
फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार युवक
भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए दो युवकों ने वो कांड कर दिया कि उनके परिजन शर्मसार हो गए। सेना के अफसरों को भी बड़ा झटका लगा। अंबाला सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन


इनकी पहचान सोहन लाल निवासी गांव जिरबड़ी थाना पिपली जिला कुरुक्षेत्र व कृष्ण लाल निवासी गांव उमरी थाना पिपली जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में शिकायतकर्ता कर्नल विक्रम सिंह डायरेक्टर आर्मी भर्ती अंबाला छावनी ने 7 फरवरी 2017 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दलजीत, बलजिंद्र, लखविंद्र, सुरेश, सतीश, राहुल, अंकुश, सुनील, सोहन, हरदीप, कृष्ण, अंग्रेज, सुधीर, विष्णु, भूपिन्द्र, संदीप, सुनील, आकाश, रवि व पवन आदि ने मिलकर भारतीय सेना में भर्ती के लिए जाली प्रमाण-पत्र देकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने इसी मामले में दोनों आरोपियों को काबू किया है। वहीं इस मामले में अभी भी 23 आरोपियों की तलाश है, जिन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed