{"_id":"3c6dfca935ac46b766bf6128dfd0e963","slug":"boys-brutally-beated-couple-and-child-after-hitting-with-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार से टक्कर मारी, फिर दंपति समेत बच्ची को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले कार से टक्कर मारी, फिर दंपति समेत बच्ची को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में दर्जन भर युवकों ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर उसमें सवार दंपति के साथ मारपीट की। उनकी बच्ची को भी पीटा। घटना जीरकपुर-पटियाला रोड की है। यह सब होता देख वहां मौजूद भीड़ ने परिवार को बचाया और मारपीट करने वाले आरोपियों की पकड़कर धुनाई करते हुए एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार निवासी सिगमा सिटी (जीरकपुर) पत्नी शिखा व बच्ची युविका के साथ लोहगढ़ से जीरकपुर की तरफ जा रहे थे। जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित फौजी ढाबे के पास वह पहुंचे तो उनकी कार को युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजेश गाड़ी से उतर आए और युवकों से नुकसान पर हर्जाना भरने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस पर युवकों से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते युवकों ने राजेश से मारपीट शुरू कर दी। राजेश की पत्नी जब बीच बचाव करने आई तो युवकों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया और गोद में डेढ़ वर्षीय बच्ची को भी मारना शुरू कर दिया। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को घेर लिया और युवकों की पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजेश को डेराबस्सी अस्पताल दाखिल करवाया। वहीं, लोगों एक युवक को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। जबकि अन्य युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला के बयान पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।