फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   boys betting and doing married woman nude between road in ludhiana

चंद रुपये की शर्त के लिए विवाहिता को निर्वस्त्र कर भागे युवक, पति सन्न

Fri, 23 Sep 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 23 Sep 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
boys betting and doing married woman nude between road in ludhiana
चंद रुपयों की शर्त के लिए कुछ बिगड़ैल युवक निर्वस्त्र कर भागे
पति और बच्चों के साथ सैर कर रही महिला को चंद रुपयों की शर्त के लिए कुछ बिगड़ैल युवक निर्वस्त्र कर भाग निकले।
विज्ञापन


मामला, लुधियाना का है। इतनी घिनौनी हरकत करने के बाद सभी युवक तालियां और सीटियां बजाते रहे। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो मनचले साथियों समेत भाग खड़े हुए। 

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार चल रहे अन्य
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश कर रही है। 

जानकारी के अनुसार जगरांव में रहने वाली एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ रात करीब साढ़े दस बजे सैर करने निकली थी। कमल चौक के पास पीड़िता का पति पीछे रह गया, जबकि वह बच्चों के साथ आगे निकल गई। चौक के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। इसी दौरान युवकों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। एक युवक ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। यह सब कुछ देख बाकी के युवक तालियां बजाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों का पीछा कर एक काबू

boys betting and doing married woman nude between road in ludhiana
पंजाब पुलिस - फोटो : ‌file photo
पीड़ित महिला के पति ने अपने साथियों को बुलाया और युवकों का पीछा कर एक को काबू कर लिया।

लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी जगरांव थाना के एसएचओ राजेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
वहीं इस घटना से पूरे शहर में रोष है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को कच्चा किला गुरुद्वारा में लोगों को इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।

इंकलाबी केंद्र के कंवलजीत खन्ना और इंद्रजीत धालीवाल ने कहा कि ऐसी घटना कानून व्यवस्था पर कलंक है।

पुलिस को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। ऐसी घटना आम लोगों में असुरक्षा पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के खिलाफ आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे कच्चा किला गुरुद्वारा साहिब में लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed