फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Try to Murder Fiancee Girl at Yamunanagar of Haryana

यमुनानगरः सनकी मंगेतर ने नहा रही युवती पर चाकू से किए 40 वार, फिर खुद की गर्दन काटी

Fri, 10 May 2019 10:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगाधरी(यमुनानगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगाधरी(यमुनानगर) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 May 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Boy Try to Murder Fiancee Girl at Yamunanagar of Haryana
फाइल फोटो
हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवक ने अपनी ही मंगेतर पर चाकू से 40 हमले किए और फिर खुद की गर्दन भी काट ली। जगाधरी के सेक्टर 17 में हुडा के सरकार क्वार्टर में घर में घुसकर वारदात अंजाम दी गई। बाथरूम में घुसकर नहा रही युवती पर वार किए गए।
विज्ञापन


युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाथरूम तक पहुंचे, लेकिन अंदर से लॉक लगा होने की वजह से वे कुछ नहीं कर सके। फिर परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। दोनों बाथरूम में खून से लथपथ पड़े हुए थे।
विज्ञापन


परिजन उसी हालत में दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां अभी युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके शरीर पर चाकू के अनुमानित 35 से 40 निशान हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छह साल से दोस्ती थी। कुछ माह पहले ही इनका रिश्ता तय हुआ, लेकिन युवती ने अब शादी करने से मना कर दिया था। उसी गुस्से में उसने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की रजामंदी से हुआ था रिश्ता

हुडा सेक्टर 17 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी जगाधरी में बुटीक चलाती है। उनके घर पर जगाधरी की मुखर्जी पार्क कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू का आना जाना था। दोनों की रजामंदी के बाद उनका कुछ माह पहले उनका रिश्ता तय हो गया। अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुरुवार सुबह उनकी बेटी बाथरूम में नहा रही थी कि युवक चाकू लेकर बाथरूम में घुस गया। उसने उनकी बेटी पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद खुद को भी चाकू से वार कर घायल किया। युवक ने बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी चीख पुकार के बाद भी जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने हुडा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़कर दोनों घायलों को बाथरूम से निकाला।

छह दिन पहले जड़े थे युवती को थप्पड़
परिजनों ने बताया कि तीन मई को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि तब आरोपी राजकुमार ने उसकी बेटी को रास्ते में रोक कर मारपीट की थी। उन्होंने पहले सोचा कि पुलिस को शिकायत दें। लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते वे चुप रहे। लेकिन अब आरोपी उसकी बेटी को ज्यादा परेशान करने लगा था। वीरवार को तो उसने हद ही पार कर दी, जब उसकी बेटी को जान से मारने की नीयत से चाकुओं से वार कर घायल कर दिया।

मना करने पर गुस्सा आया

ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन आरोपी युवक राजकुमार ने बताया कि उसका खुद का इलेक्ट्रिशियन का काम है। छह साल से युवती से दोस्ती है। हमारा रिश्ता भी हो गया। वह किसी अन्य युवक से भी बातचीत करती है, यह मुझसे सहन नहीं हुआ। जिस बात को लेकर हमारा झगड़ा हो गया था। अब उसकी मंगेतर शादी करने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने बदला लिया।

हुडा के सरकारी क्वार्टर में बाथरूम में युवती को बंद करके मारपीट करने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो युवक व युवती घायल पड़े हुए थे। घायल युवती की मां की शिकायत पर आरोपी युवक राजकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है। लड़की होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। उसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई होगी।
- विजय वालिया, इंचार्ज, हुडा चौकी जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed