{"_id":"58440e144f1c1be221a861e4","slug":"boy-snatched-mobile-phone-and-run-away-at-it-park-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मोबाइल लिया और भाग गया, तरीका इतना शातिर कि सब हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने मोबाइल लिया और भाग गया, तरीका इतना शातिर कि सब हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक आया, मोबाइल लिया और कार में बैठकर फरार हो गया। मोबाइल लेने के लिए उसका तरीका इतना शातिर था कि सब हैरान रह गए। आईटी पार्क लाइटों के पास युवक ने एक व्यक्ति से बैलेंस खत्म होने का बहाना करके फोन लिया और कार में अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को खरड़ निवासी भूपिंदर सिंह (33) आईटी पार्क से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। भूपिंदर सिंह ने बताया कि ऑफिस बस में बैठने के लिए वो पार्किंग की तरफ जा रहा था। तभी उसके पास एक 25 से 30 साल की उम्र का एक युवक आया और अपना मोबाइल फोन में बैलेंस खत्म होने का बहाना बनाया। साथ ही पीड़ित से जरूरी फोन करने के लिए उसका मोबाइल मांगा।
भूपिंदर सिंह के अनुसार उन्होंने उससे नंबर पूछ कर अपने मोबाइल पर डायर कर मोबाइल उसकी तरफ बढ़ाया। बदमाश ने उनको जोर से धक्का मारा जिससे वो जमीन पर गिर गए। बदमाश दौड़कर लाइट प्वाइंट के पास पहले से कार में इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ फरार हो गया। भूपिंदर सिंह ने बताया कि पास में बीट बॉक्स भी था लेकिन उस समय वहां कोई पुलिस कर्मचारी मौजूज नहीं था।
विज्ञापन
जिसके बाद उन्होंने आस पास के लोगों की मदद से 100 पर फोन कर वारदात की सूचना दी। आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है।