फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy murdered his brother for money

लग्जरी लाइफ जीने की बनी चाहत, तो अपने ही भाई का कर डाला अपहरण

Mon, 17 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 17 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
boy murdered his brother for money
मौसेरे भाई का अपहरण कर मांगी फिरौती - फोटो : Demo Pic
लग्जरी लाइफ जीने का सपना कितना अंधा होता है, ये आपको आज पता चल जाएगा। पैसे का लालच इतना खतरनाक हो गया कि युवक ने अपने ही भाई से ऐसा काम कर डाला, जिसे करने में सबके हाथ पांव कांप जाये। क्राइम पर बने सीरियल्स की तरह अमृतसर में एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे परिवार के रिश्ते में दरकते रिश्ते की कहानी को सामने ला दिया है। पैसे का लालच इतना ज्यादा हो गया कि युवक को अपना भाई भी नज़र न आया और उसने उसके ही अपहरण का पूरा प्लान बना डाला।
विज्ञापन


फिरौती के लिए अमृतसर के थाना भिंडीसैदा के गांव पाछिया के डेयरी व्यवसायी हरजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी का उसके ही मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। साथ ही परिजनों ने चार लाख रुपये फिरौती की मांग कर डाली। हालांकि किसी प्रकार इसकी भनक लगाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी ने हरजिंदर का गला रेत कर हत्या कर डाली और उसका शव जंगल में फेंक दिया। 
विज्ञापन

चार लाख रुपये तय की थी फिरौती की राशि

boy murdered his brother for money
अपहरण कर मांगी फिरौती, पहचाने जाने पर रेता गला - फोटो : Demo Pic
पुलिस ने आरोपी लवजीत सिंह और उसके दोस्त  बिक्कर सिंह को गिरफ्तार कर शव भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी लवजीत सिंह ने बताया कि मौसा की दौलत को देखते हुए उन्होंने हरजिंदर का अपहरण किया था, लेकिन मृतक हरजिंदर गोल्डी ने दोनों को पहचान लिया था। पकड़े जाने के डर से ही उन्होंने गोल्डी की हत्या कर दी।
 
जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शनिवार दोपहर गोल्डी को फोन कर पानी की टंकी के पास बुलाया था। जैसे ही गोल्डी वहां पहुंचा, दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया।

दोनों के पास तेजधार हथियार थे और दोनों ने चेहरा छिपा रखा था। आरोपी गोल्डी को हथियार से आतंकित कर बाइक पर बैठाकर उसे जंगल के तरफ ले गए। जंगल में पहुंच कर दोनों ने गोल्डी के फोन से उसके पिता को फोन कर चार लाख की फिरौती अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचाने की डिमांड की।

उधर, गोल्डी के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस फोन ट्रेस कर गोल्डी के फोन की काल डिटेल की मदद से तत्काल लवजीत तक जा पहुंची। लवजीत को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर सारा भेद खुल गया। लवजीत से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed