फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Murder in Ludhiana of Punjan due to Clash

लुधियानाः युवक की तेजधार हथियार से हत्या, शव जंगल में फेंक फरार हुए आरोपी

Wed, 05 Sep 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 05 Sep 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Boy Murder in Ludhiana of Punjan due to Clash
Murder
जन्माष्टमी की रात रंजिश के चलते पंजाब में लुधियाना के गांव मानगढ़ के ही रहने वाले परवेज आलम (19) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए जंगल में फेंक दिया। मंगलवार की किसी राहगीर ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच और जांच के बाद प्रवेज आलम का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में परवेज आलम के पिता मुस्तफा अंसारी की शिकायत पर गांव मानगढ़ के रहने वाले मोनू सिंह, शहाबुद्दीन और समीर के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता मुस्तफा अंसारी ने बताया कि वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला कुशीनगर के रहने वाले है। यहां पर वह मानगढ़ गांव में ही क्लीनिक चलाते है। उनके बेटे की शहाबुद्दीन के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


गांव में जन्माष्टमी का समारोह चल रहा था। उनका बेटा और शहाबुद्दीन भी वहां मौजूद था। वहां पर दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, लेकिन लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया था। कुछ समय बाद उनका बेटा समारोह में फिर से चला गया। वह सो गए। जब सुबह उठे तो उनका बेटा घर नहीं आया था। वह परवेज आलम को देखने के लिए बाहर गए तो आरोपियों के घरों में ताले लगे थे। उनके मन में कई तरह की शंकाएं पैदा हुईं। इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के जंगल में खून से लथपथ शव पड़ा है। वहां जाकर शव देखा तो परवेज का था। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या की थी। थाना कूमकलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों आरोपी फरार है। आरोपी मोनू से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed