फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   boy made friend to girl on facebook and raped after promise of marriage

MBA पास युवती से फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर रेप

Sat, 01 Oct 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 01 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
boy made friend to girl on facebook and raped after promise of marriage
rape with minor
पहले फेसबुक पर 25 साल की इस युवती से दोस्ती की। फिर उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। असलियत सामने आने पर जब लड़की ने पुलिस में जाने की बात कही, तो उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने इस मामले को हिंदू संगठनों की ओर से उठाए जाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी कमलजीत सिंह खरोड़ पंजाबी गीत लिखता है और गांव अबलोवाल का रहने वाला है।
विज्ञापन


 

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर किया दुराचार

boy made friend to girl on facebook and raped after promise of marriage
rape
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखविंदर सरीन ने बताया कि पीडित लड़की एमबीए कर चुकी है। कमलजीत सिंह खरोड़ ने पीडित लड़की से फेसबुक के जरिये दोस्ती की। उसे अपने प्रेम के जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया।

उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। जब पहली बार उसने लड़की के साथ गलत हरकत की, उस समय लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिला कर पिला दी। उसके बाद शादी का झांसा देकर यह काम बार बार करने लगा।

लड़की का परिवार कमलजीत को शादी करने के लिए बोलते रहे पर कमलजीत ने इनको साफ मना कर दिया। पुलिस में जाने की बात कहने पर आरोपी ने लड़़की से मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed