फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   boy killed on diwali in dispute of boys, knife attack in sonipat

लड़के को पीट रहे युवकों को रोकने गया था, दीवाली मातम में बदल गई

Mon, 31 Oct 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 31 Oct 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
boy killed on diwali in dispute of boys, knife attack in sonipat
सोनीपत में झगड़े के बाद युवक की हत्या
लड़के को पीट रहे युवकों को रोकना नौजवान को महंगा पड़ गया। उसकी अपनी जान चली गई और दीवाली की खुशियां मातम में बदल गई। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। विकास नगर में एक युवक की सिर्फ इसलिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई कि वह झगड़ में बीच-बचाव करने आ गया था।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोहित के रूप में हुई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोहित को सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लड़कों को झगड़ने से रोका तो चाकू घोप दिया

boy killed on diwali in dispute of boys, knife attack in sonipat
सोनीपत में झगड़े के बाद युवक की हत्या
मामले की जांच कर रहे सिटी एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि विकास नगर में एक युवक को कुछ युवकों ने चाकू से गोद दिया। वह बीच सड़क गंभीर रूप से घायल पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 6-7 लड़के एक युवक को पीट रहे थे।

यह देखकर मोहित बीच बचाव करने चल गया। उसने युवकों को रोका तो उन्होंने मोहित के पेट में चाकू घोंप दिया। एक के बाद एक कई वार किए और उसके बाद वहां से भाग गए। अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed