फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy killed friend at amritsar of punjab

दोस्त की हत्या कर जला दिया शव और जमीन में गाड़ दिया, वजह मामूली सी

Wed, 15 Feb 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियरपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियरपुर(पंजाब) Updated Wed, 15 Feb 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
boy killed friend at amritsar of punjab
दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोस्त बना हैवान। अपने ही दोस्त की हत्या करके पहले उसके शव को जलाया, फिर जमीन में गाड़ दिया। इसके पीछे मामूली सी वजह बताई जा रही है। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। 11 फरवरी को गांव शेरपुर बाहतीयां थाना सदर के इलाके  में मिले युवक के अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि गगन (23) निवासी डाडा शादी-ब्याह में लांगरी का काम करता था। नौ फरवरी की शाम वह गांव डाडा में आग सेंकने गया था। 11 फरवरी को 3.30 बजे गांव शेरपुर बातियां में लिंक रोड फगूड़े वाला बाग के सफेदों के पास उसका अधजला शव जमीन में दबा मिला था। मृतक के पिता देवराज निवासी डाडा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


मामले को हल करने के लिए पीपीएस पुलिस कप्तान हरप्रीत सिंह मंडेर की देखरेख में डीएसपी समीर वर्मा, सुखअमृत सिंह डीएसपी, इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह मुख्य अधिकारी थाना सदर व इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह बल्ल इंचार्ज सीआईए स्टाफ होशियारपुर की स्पेशल टीम गठित की गई। 14 फरवरी को चिंतपूर्णी रोड के पास गांव स्लेरन में स्पेशल नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कत्ल केस के आरोपी राम धन पुत्र मस्त राम निवासी थपलां जिला गगरेट जिला ऊना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान माना कि 9 फरवरी की रात को दोनों ने शराब पी। इसके बाद उनका किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसमें रामधन ने गगनदीप का गला दबा दिया। फिर वह गगनदीप को मरा हुआ समझकर उसको अपने कंधे पर उठाकर थोड़ी दूर सफेदों में ले गया।


जहां उसने सीमेंट के बोरे व सफेदे के पत्ते इकट्ठा कर उसके शव को आग लगा दी। इसके बाद उसने उसके शव को थोड़ी दूरी पर गड्ढा खोदक दबा दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करके और पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed