फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Died in Road Accident at Kaithal

कैथलः बाइक सवार युवकों को रोडवेज बस ने कुचला, एक की मौत और दूसरा पीजीआई रेफर

Mon, 13 Jan 2020 03:39 PM IST
खुशबू गोयल नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 Jan 2020 03:39 PM IST
Boy Died in Road Accident at Kaithal
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के कैथल में बाइक सवार दो युवकों को रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई है। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। दोनों युवक कारीगर थे।


मिली जानकारी के अनुसार, रसाना गांव के पास बाइक सवार युवकों की कार से टक्कर हुई। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होकर गिर गई और फिर सामने से आर ही रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। बस करनाल डिपो की थी, जो कैथल जा रही थी।


मृतक की पहचान करनाल के निसिंग कस्बे के गांव बस्थली के रहने वाला रामनिवास (54) के रूप में हुई। वहीं घायल सुल्तान (28) भी निसिंग की ही रहने वाला था। टक्कर के बाद से बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस को पूंडरी थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रामनिवास के बेटे दीपक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed