{"_id":"5ca6f641bdec2214492a98ec","slug":"boy-commits-suicide-due-to-mother-insult-in-dispute-with-other-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की बेइज्जती से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सभी आरोपी फरार, चार के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की बेइज्जती से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सभी आरोपी फरार, चार के खिलाफ केस
Fri, 05 Apr 2019 12:01 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया और युवक अक्कू (22) ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना मोहाली के खरड़ की है। आरोपियों की पहचान रिंकू, बंटी, रामा उर्फ सेठी व सुरिंदर उर्फ गुलगला के रूप में हुई है। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। रूपा निवासी बंगाला बस्ती मुंडी खरड़ ने पुलिस को बताया कि उसका पति कबाड़ की दुकान करता है और वह भी अपने पति के काम में उसकी मदद करती हैं।
बुधवार रात को जब वह अपनी दुकान पर बैठी थीं तो उसने मोहल्ले में लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनीं। इसी दौरान उसकी भतीजी ने आकर बताया कि उसके बेटे के साथ कुछ लड़के झगड़ा कर रहे हैं। रूपा ने जब जाकर देखा तो कुछ लड़के उसके बेटे अक्कू के साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे थे। रूपा जब अपने बेटे को बचाने लगी तो आरोपियों ने उसे धक्का मारा और उसकी कमीज फाड़ दी। रूपा ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। रूपा ने बताया कि वह हमलावरों को अच्छी तरह जानती है और सभी आरोपी उसके मोहल्ले में ही रहते हैं।
रूपा ने बताया कि इसके बाद वह अपने लड़के को लेकर घर आ गई। कुछ देर बाद उसका लड़का मकान की ऊपरी मंजिल पर चढ़ गया। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो उसने ऊपर जाकर देखा कि अक्कू ने फंदा लगा लिया था। उसने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिक्रयोग है कि मोहाली जिले में यह अपनी तरह का पहला मामला है। जब किसी युवक ने इस तरह जान दी हो। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।