फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Security Force seized packets of heroin from indo pak border area

पंजाब में पाक का नापाक खेल जारी, बीएसएफ ने पकड़ी 40 किलो हेरोइन, चीनी हथियार भी बरामद

Fri, 17 Jan 2020 07:28 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/गुरदासपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/गुरदासपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jan 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Border Security Force seized packets of heroin from indo pak border area
पकड़ी गई हेरोइन और पिस्टल के बारे में जानकारी देते हुए बीएसएफ अधिकारी।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। लगातार वो अब पंजाब को अपना निशाना बना रहा है। गुरुवार को पंजाब में तीन जगहों से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने लगभग 40 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। अमृतसर के अटारी सेक्टर से 12 किलो हेरोइन व हथियार मिले हैं। फिरोजपुर में भी सीएसएफ ने 5 किलो पकड़ी है। बीएसएफ को हेरोइन की सबसे बड़ी खेप गुरदासपुर में मिली। यहां पाक तस्करों द्वारा भेजी गई 23 किलोग्राम हेरोइन और चीनी हथियार भी मिले। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएसएफ पूरी तरह से सतर्क है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर में पकड़ी गई पांच हेरोइन
घनी धुंध का फायदा उठा भारत-पाक सीमा से सटे पंजाब के क्षेत्रों में पाक तस्करों ने हेरोइन की खेप भेजना शुरू कर दी है। शुक्रवार को फिरोजपुर सेक्टर से बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई पांच किलो हेरोइन पकड़ी है। पिछले 10 दिनों में पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से बीएसएफ ने लगभग 47 किलो हेरोइन पकड़ी है। पाक तस्करों ने तस्करी के लिए नया रास्ता चुना है। फेंसिंग से आसानी से हेरोइन की खेप पर हो सके, इसके लिए अब 250 ग्राम के छोटे पैकेट भेजे हैं।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई पांच किलो हेरोइन पकड़ी है। उक्त  हेरोइन के पैकेट फेंसिंग पार खेतों में पड़े थे। जिसे बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से घनी धुंध पड़ना शुरू हुई है, इसी की आड़ में पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों तक हेरोइन पहुंचा शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरहद पर घनी धुंध में रात के समय कुछ नजर नहीं आता है। नौ जनवरी को बीएसएफ ने अबोहर सेक्टर से हेरोइन के आठ पैकेट बरामद किए थे। जिनका वजन चार किलो आंका गया था। इसके बाद चौदह जनवरी को अबोहर सेक्टर से लगभग तीन किलो और फिरोजपुर सेक्टर से एक किलो हेरोइन मिली थी। इसके बाद बाघा और गुरदासपुर सेक्टर से लगभग 34 किलो हेरोइन पकड़े जाने की बात कही जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक धुंध के दिनों में सरहद पर पाक और भारतीय तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। इन्हीं दिनों में हेरोइन और हथियार की तस्करी होती है। कई तस्कर सतलुज दरिया के रास्ते हेरोइन व हथियारों की तस्करी करते हैं, क्योंकि ठंड और धुंध दरिया में बीएसएफ की गश्त कम होने के कारण तस्कर इसका पूरा फायदा उठाते हैं। कुछ दिनों पहले बीओपी साम्मेके के पास से दरिया के रास्ते पाक से 16 किलो हेरोइन व हथियार लेकर आ रहे तस्कर को बीएसएफ ने पकड़ा था। यह तस्कर पाक जेल में भी कुछ माह बंद था।

गुरदासपुर में सरहद से 23 किलो हेरोइन पकड़ी
भारत-पाकिस्तान सरहद स्थित बीओपी चौंतरा में बीएसएफ की 58 बटालियन ने 22 पैकेट में करीब 23 किलो हेरोइन, 90 कारतूस, चाइनीज पिस्तौल की दो मैगजीन, 2 स्मार्टफोन, 1 वाई-फाई कनेक्टर, 4 जोड़े जूते, 11 फुट का प्लास्टिक पाइप बरामद किया है। धुंध का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर फरार हो गए। थाना दोरांगला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीआईजी बार्डर रेंज राजेश शर्मा ने बताया कि धुंध ज्यादा होने के कारण सरहद पर जवान कड़ी निगरानी रखते हैं। शुक्रवार को तड़के करीब 3.50 मिनट पर जवानों को सरहद के पास कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जवानों ने इस दौरान चेतावनी भी दी। जब मौके पर जाकर देखा गया तो सरहद पार से एक पाइप डाला गया था। पाकिस्तानी तस्कर धुंध का फायदा उठा कर भाग गए।  करीब 11 फुट लंबे प्लास्टिक के पाइप को खींच कर उसकी जांच की गई। पाइप से 22 पैकेट हेरोइन, 90 कारतूस, चाइनीज पिस्तौल की दो मैगजीन, 2 स्मार्टफोन, 1 वाई-फाई कनेक्टर, 4 जोड़े जूते बरामद हुए। हेरोइन का वजन करीब 23 किलो आंका गया है। 

डीआईजी शर्मा ने बताया कि पैकेट मिलने के बाद बीएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपेशन भी चलाया। डीआईजी ने बताया कि बीएसएफ पूरी तरह मुस्तैद है। तस्कर धुंध का फायदा उठाने की कोशिश करते है। वही एसएसपी स्वर्णदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस संबंधी पूरी जानकारी हासिल की। एसएसपी ने बताया थाना दोरांगला में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

अमृतसर में सीमा से 12 किलो हेरोइन बरामद
बीएसएफ ने अटारी सेक्टर से सटी भारतीय निगरानी चौकी (बीओपी) राजाताल से साढ़े 12 किलोग्राम हेरोइन, चीन की बनी एक पिस्तौल, एक मैगजीन व 9 कारतूस बरामद किए हैं। बीएसएफ जवानों के ललकारने पर घनी धुंध का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर फरार हो गए।  बीएसएफ के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने खासा स्थित मुख्यालय में मीडिया बताया गुरुवार रात को बीओपी राजाताल में कोहरे की चादर बिछनी शुरू हुई थी।

 इस दौरान वहां जवानों को कंटीली तार के उस पार कुछ हलचल की आवाज सुनाई दी। बीएसएफ के जवानों ने जैसे ही अपनी राइफलें हलचल की जगह की तरफ तानी तो पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन की खेप फेंककर भाग गए। तलाशी के दौरान खेप बरामद की गई। अभियान के दौरान बल के जवानों ने दो तस्करों के फुटप्रिंट देखे है, जो पाकिस्तान की तरफ जाते है। जब डीआईजी जे यह पूछा गया की बीएसएफ ने सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते देखे है तो उन्होंने इस पर कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा की बीएसएफ सीमा पार से आने वाली किसी भी चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed