फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   body found missing boy in karnal

6 साल के बच्चे को खोज रही थी पुलिस, घर के सामने इस जगह खोला बोरा तो उड़ गए होश

Thu, 20 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 20 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
body found missing boy in karnal
बोरे में बंद मिला बच्चे का शव
6 साल के बच्चे के अपहरण और फिरौती ने पुलिस की नींद को उड़ा दिया, मासूम की तलाश में पुलिस शहर में दबिश देती रही, लेकिन जब घर के सामने एक बोरा खोला गया तो सबका दिल बैठ गया। सबकी आंखें नम हो गईं। करनाल के असंध में दो दिन पहले गांव पोपड़ा से अपहृतब च्चे का शव उसके घर के पास ही बनी एक दुकान के अंदर बोरे में बंद मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले को लेकर कई तरह से कयास लगाए रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या कैसे की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को पोपड़ा गांव से छह साल के आर्यन के अपहरण के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती की शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में ही जुटी थी कि बुधवार सुबह आर्यन के घर के पास ही बनी एक मोबाइल की बंद दुकान के शटर के नीचे से ग्रामीणों ने खून निकलता देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

body found missing boy in karnal
बोरे में बंद मिला बच्चे का शव
इसके बाद, काफी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।  डीएसपी दलबीर सिंह और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह और अन्य पहुंचकर दुकान को खोला तो दुकान के अंदर काउंटर के अंदर बोरे में बंद बच्चे का शव मिला, जो खून से सना हुआ था, साथ ही बच्चे के मुंह पर टेप भी लगी मिली है।

इसके साथ ही बच्चे के दोनों हाथों और पैरों को भी टेप से बांधा हुआ था। इस दौरान एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल मेडिकल कालेज में पहुंचाया, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक रेफर कर दिया गया। 

उधर, शव मिलने के बाद से ही दुकान मालिक और किरायेदार फरार चल रहे हैं। इस मामले में असंध के डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह बच्चे का शव उनके घर के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान से बरामद हुआ है। पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। 

body found missing boy in karnal
बोरे में बंद मिला बच्चे का शव
जब आर्यन के शव को बोरे से बाहर निकाला गया तो उसे हत्यारों ने बड़ी दरिंदगी से उसके चेहरे पर टेप लगा रखी थी और उसके हाथ व पांव को भी टेप से बांध रखा था। वहीं, उन्होंने आर्यन के शव को बड़ी बेरहमी से उस बोरे में ठूंस रखा था। शव के बोरे में बंद होने व गर्मी ज्यादा होने के कारण बच्चे का शव फट गया।

जिस कारण उसका खून दुकान के बाहर आ गया और ग्रामीणों को पता चल गया। वहीं, शव में बदबू भी बहुत ज्यादा हो गई थी। जब शव को बोरे से बाहर निकाला गया तो वह एकदम गली सड़ी हालत में था। बच्चे का शव मिलने से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed