{"_id":"58bc69174f1c1b046ae7efdc","slug":"bmw-car-used-to-kill-virbhadra-singh-nephew-akanskh-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या रंधावा को पकड़ना ही नहीं चाहती यूटी पुलिस?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो क्या रंधावा को पकड़ना ही नहीं चाहती यूटी पुलिस?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बलराज को पकड़ने में पुलिस की मंशा पर सवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की बीएमडब्ल्यू से रौंदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी बलराज रंधावा को गिरफ्तारी की कोशिश का क्या यूटी पुलिस सिर्फ दिखावा कर रही है।
शहर में जगह-जगह लगाए गए बलराज से संबंधित पोस्टर देखकर तो यही लगता है। लोग पुलिस की मंशा पर शक कर रहे हैं। इसका कारण पोस्टरों में ईनामी आरोपी बलराज सिंह रंधावा की तस्वीर पहचान में न आना है। पोस्टर में बलराज की फोटो धुंधली व छोटी सी है।
कहने को तो यूटी पुलिस ने अकांक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलराज रंधावा को पकड़ने के लिए पूरी इमानदार होने का दिखावा कर रही है। पुलिस ने बलराज के वांटेड के पोस्टर भी लगवा दिए है। लेकिन पुलिस ने जो पोस्टर पब्लिक प्लेस में लगवाएं है उनमें बलराज की एक ब्लैक एंड व्हाइट छोटी सी तस्वीर लगाई हुई है। साथ में केस का विवरण देकर उस पर 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

पुलिस ने रंधावा की छोटी सी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगाई है पोस्टर पर
AKANSH MURDER CASE
- फोटो : File Photo
पुलिस ने सेक्टर 9 में अकांक्ष सेन के बूम बॉक्स कैफे के बाहर पोस्टर लगाया है। बलराज वहां पर अक्सर आता था और पुलिस ने इसी उम्मीद में वहां पोस्टर लगाया है कि शायद कोई उसका सुराग दे दे।
रविवार को कैफे में आए एक युवक ने कहा कि बलराज को हम लोग काफी करीब से जानते थे लेकिन पोस्टर में बलराज की तस्वीर हम ही नहीं पहचान पा रहे हैं तो अन्य लोग कैसे पहचान कर पुलिस को सूचना देंगे। उसने कहा कि बलराज के फेसबुक अकांउट पर उसकी बड़ी तस्वीरें हैं, वहां से लेकर शहर में कलर पोस्टर चिपकाए जा सकते थे। बलराज रंधावा की बड़ी तस्वीर पोस्टर में होती तो आम आदमी के लिए उसको पहचानना आसान होता और शायद कोई पुलिस को कुछ सुराग दे देता। लेकिन इस तरह के घटिया क्वालिटी वाले पोस्टर चिपकाने से ऐसा प्रतीक हो रहा है कि पुलिस बलराज को पकड़ने का सिर्फ दिखावा कर रही है।
पुलिस ने बलराज को भगोड़ा घोषित करवाने की प्रक्रिया अदालत में शुरू करवा दी है। पुलिस ने मामले में बलराज के साथ वारदात में शामिल फरीद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई बलराज की बीएमडब्ल्यू कार पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद कर ली थी। लेकिन पंजाब, हरियाणा , गोवा में पुलिस टीमों द्वारा छापा मारने के बावजूद भी बलराज पकड़ से बाहर है।
अगर पोस्टर में बलराज रंधावा की फोटो साफ नजर नहीं आ रही है तो मैं उसे बदलवा दिया जाएगा।
ईश सिंघल, एसएसपी चंडीगढ़