फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bluffing of marriage, sexual abuse of widow

शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण

Tue, 02 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Tue, 02 Dec 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
bluffing of marriage, sexual abuse of widow

एक विधवा ने युवक पर शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। तीन बच्चों की मां ने इस मामले में पुलिस थाना मूलेपुर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


घटना पंजाब के मूलेपुर (फतेहगढ़ साहिब) की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत 2009 में हो गई थी। उसके करीब पांच महीने बाद गांव चनारथल कलां का निवासी रवि बावा उसके संपर्क में आया और शादी का झांसा देकर पहले शारीरिक शोषण किया, फिर बाद में आरोपी ने स्पेन जाने के लिए महिला से डेढ़ लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


जिस पर महिला ने ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लेकर दे दिए। महिला के अनुसार आरोपी ने स्पेन जाकर उससे फिर 40 हजार रुपये की मांग की, जिस पर महिला ने ट्रैक्टर ट्रॉली को बेचकर उसे रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी स्पेन से वापस आ गया और फिर उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 वर्षों में करीब 7 लाख रुपये ठगे

bluffing of marriage, sexual abuse of widow

एक दिन फिर आरोपी ने व्यवसाय शुरू करने की बात कह महिला से रुपयों की मांग की, झांसे में आई पीड़िता ने बच्चों के नाम पर बैंक में पड़ी करीब चार लाख रुपये की एफडी को तुड़वाकर उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने फिर महिला से दो सोने की चेन, टॉप्स, दो जोड़ी बालियां भी ले लिए।

इसके बाद जब महिला ने आरोपी व्यक्ति से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। लाखों रुपये और गहने वापस न किए जाने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। मामले की जांच में जुटी सहायक थानेदार करमजीत कौर ने आरोपी रवि बावा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी फरार है। जांच अधिकारी करमजीत कौर ने बताया कि पीड़ित महिला से आरोपी व्यक्ति ने पांच वर्षों में करीब सात लाख रुपये ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed