{"_id":"5a36b12d4f1c1b8e698c261a","slug":"blast-in-rajpura-near-mirch-mandi-1-killed-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा के मिर्च मंडी में बड़ा धमाका, एक व्यक्ति की मौत कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजपुरा के मिर्च मंडी में बड़ा धमाका, एक व्यक्ति की मौत कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Rajpura Blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के राजपुरा स्थित मिर्च मंडी में देर रात एक बड़े धमाके की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात आतिशबाजी के ट्रक में हुए धमाके से सामान लोड कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि व्यक्ति के शव के चीथड़े 200 मीटर दूर एक घर के शैड पर जा गिरे।
इस धमाके में आधा दर्न के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर एबुलेंस व पुलिस की टीमें पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढे 9 बजे शहर के बीचों बीच बनी मिर्च मंडी में आतिशबाजी का सामान एक ट्रक में लोड किया जा रहा था कि ट्रक में एक जबरदस्त धमाका हुआ जिसकी गूंज करीब 10 किलोमीटर तक सुनाई दी।

धमाके की आवाज सुनते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। लोगों को जब पता चला कि मिर्च मंडी में धमाका हुआ है तो वहां पर हजारों लोगों भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस बल के जवानों को जांच करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Rajpura Blast
ट्रक में लोड आतिशबाजी का धमाका इतना जबरदस्त था कि सामान लोड कर रहे व्यक्ति के शव के परखचे उड़ गए और वह करीब 200 मीटर दूर घर में बने एक शैड पर बिखर गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक इस हादसें में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिन्हें मौके पर पहुंची एबुलैंस के जरिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
हादसे के दौरान ट्रक के नजदीक खड़े थ्रीव्हीलर, ट्रैक्टर ट्राली के अलावा दो दुकानें व तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसका कितना नुकसान हुआ है इसका अनुमान लगाया जा रहा है। इस सम्बध में डीएसपी राजपुरा कूष्ण कुमार पांथे से बात की तो उन्होंने बताया हादसे में कितना जानी व माली नुकसान हुआ है इसके लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है घायलों की सुरक्षा के एबुलेंस का प्रबंध किया गया है जबकि एक शव जो क्षत-विक्षत हालत में मिला है उसकी शिनाख्त की जा रही है।