फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blame of rape, leave-in-relationship

शादी के नाम पर रेप करता रहा लिव इन पार्टनर

Mon, 09 Dec 2013 04:51 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Dec 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
blame of rape, leave-in-relationship

एक और लिव-इन पार्टनर द्वारा युवती को शादी के नाम पर झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


युवती ने जब अपने पार्टनर पर शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक टाल मटोल करता रहा और फिर अचानक लापता हो गया।

रविवार को युवती ने सेक्टर-34 थाने में पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी और रेप का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार हरियाणा का युवक बलजीत बुड़ैल में एक किराए के मकान में रहता था।

पीड़िता उसके साथ ऑफिस में काम करती थी। एक साथ काम करते-करते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। उसके बाद बुडैंल में ही एक किराए के मकान में एक साथ रहने लग गए।


युवती का आरोप है उस दौरान दोनों के संबंध बन गए। आरोपी बलजीत ने युवती से वादा किया था वह उससे शादी करेगा।

बाद में वह शादी की बात पर टाल मटोल करने लगा। दोनों में हर दिन विवाद होने लगा। अब बलजीत अचानक लापता हो गया।

जब वह काफी दिन तक नहीं आया तो युवती ने रविवार को सेक्टर-34 थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
 
शनिवार को आया था ऐसा ही मामला
घरवालों की मर्जी के खिलाफ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक 22 वर्षीय युवती ने शनिवार को अपने पार्टनर सोहेल के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था। उस आरोपी की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed