फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader son suicide at home

पिता की डांट से खफा भाजपा नेता के बेटे ने फंदा लगाया

Fri, 16 Oct 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader son suicide at home

पिता की डांट से खफा भाजपा नेता अनिल दुबे के छोटे बेटे रौनक दुबे ने शुक्रवार सुबह विकासनगर स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वीरवार रात को पार्क से घर लेट आने पर अनिल दुबे ने रौनक को डांटा था।

विज्ञापन


मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने और परिजनों की ओर से किसी पर कोई शक न जताने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार शाम को सेक्टर-25 के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


घटना का पता सुबह करीब 9 बजे चला, जब रौनक नाश्ता कर चुपचाप वापस अपने कमरे में चला गया और फिर काफी देर तक बाहर नहीं आया। उसके बड़े भाई ने रौनक के बारे में पूछा तो पता चला कि वह कमरे में गया है। उसने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर उसके कमरे में देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के बाकी सदस्यों को सूचना दी गई। परिजनों ने तुरंत उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। रौनक दुबे (18) सेक्टर-26 के खालसा कॉलेज का बीए फर्स्ट का छात्र था। वहीं अनिल दुबे भाजपा कॉलोनी सेल के अध्यक्ष हैं।


पहले अस्पताल और अंतिम संस्कार में पहुंचे नेता

चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन सूचना पाकर परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे। शाम को रौनक के अंतिम संस्कार में पूर्व भाजपा सांसद सत्यपाल जैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन भी शामिल हुए। साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के पार्षद भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed