फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leader murder in sonipat, firing by scoundrals in village

खेत जाने के लिए निकला था BJP नेता, बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
bjp leader murder in sonipat, firing by scoundrals in village
सोनीपत जिले में भाजपा नेता का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
घर से खेत जाने के लिए निकले भाजपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां से भून डाला। घटना हरियाणा की सोनीपत की है। जिले के पांची जाटान गांव में बुधवार सुबह बदमाशों ने भाजपा के राजपुर मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब सुबह करीब छह बजे वह अपनी बाइक पर खेत जाने के लिए निकला था। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस शव के पास पड़े हैं, उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान भाजपा राजपुर मंडल के उपाध्यक्ष कुलदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन

खेताबाड़ी करता था, गाय-भैंस का व्यापारी भी था

bjp leader murder in sonipat, firing by scoundrals in village
सोनीपत जिले में भाजपा नेता का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, कुलदीप खेतीबाड़ी व गाय-भैंस का व्यापारी था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब वह मोटरसाइकिल पर खेत के लिए निकला था तो कुछ बदमाशों ने गोलियां मार दी। कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद कुलदीप के परिजन बुरी तरह सहमे हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की गंभीरता के साथ जांच में शुरू कर दी है।

डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस घटनास्थल से बरामद किए हैं। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एसआईटी, सीआईए सहित तीन टीमों को गठन कर दिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed