{"_id":"63aaf068d37d066efe41f151","slug":"bike-riding-youths-opened-fire-on-two-brothers-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बाइक सवार युवकों ने दो भाइयों पर चलाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल, CCTV खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: बाइक सवार युवकों ने दो भाइयों पर चलाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल, CCTV खंगाल रही पुलिस
Tue, 27 Dec 2022 06:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:48 PM IST
सार
हमले में घायल परमिंदर ने इस घटना की जानकारी घर में दी। तुरंत दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। वहां कुलविंदर सिंह को मृत घोषित किया गया। चाटीविंड थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले के चाटीविंड थानाक्षेत्र मानावाला स्थित सरकारी अस्पताल के पास सोमवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने दो सगे भाइयों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चाटीविंड थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जंडियाला थाना के अंतर्गत आते वडाली डोगरा गांव निवासी कुलविंदर सिंह (28) अपने छोटे भाई परमिंदर सिंह के साथ कपड़े पर डिजाइन बनाने वाली डाई की मरम्मत का काम करता है। दोनों भाई काम से अक्सर देर रात ही घर लौटते थे।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात दोनों भाई बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में मानावाला सरकारी अस्पताल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्तौल से गोलियां चला दीं। एक गोली कुलविंदर सिंह की छाती में लगी। इसके बाद परमिंदर की टांग में भी गोली मार दी।
विज्ञापन
हमले में घायल परमिंदर ने इस घटना की जानकारी घर में दी। तुरंत दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। वहां कुलविंदर सिंह को मृत घोषित किया गया। चाटीविंड थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।