फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike driver dies after hit by Bull, second injured in panchkula

पंचकूलाः सांड के अचानक सामने आने से बिगड़ा संतुलन, बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 31 Jul 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Tue, 31 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
 Bike driver dies after hit by Bull, second injured in panchkula
फाइल फोटो
सांड़ की चपेट में आने से रविवार रात बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि जख्मी दूसरे युवक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना रात करीब 11 बजे उस वक्त हुई जब आशियाना निवासी धर्मेंद्र (20) अपने साथी बबलू के साथ सेक्टर-20 के लिए आ रहा था। रात के वक्त धर्मेंद्र और बबलू सेक्टर-20 स्थित परिक्रमा सोसाइटी के सामने से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक एक सांड़ उनके सामने आ गया, जिससे तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े। गिरने से चोटिल दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, घायल युवक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है आवारा पशुओं से टकराने पर मौत
 इससे पहले भी शहर में आवारा पशुओं के कारण मौतें हो चुकी हैं। करीब डेढ़ महीने पहले राजीव कॉलोनी में चारपाई पर लेटे हुए एक व्यक्ति पर सांड़ ने वार कर दिया था, जिससे     उसकी मौत हो गई। पीजीआई से इलाज के बाद मृतक उसी दिन अपने घर आया था।  सेक्टर-14/12ए की डिवाइडिंग रोड पर लावारिस पशु की चपेट में आने से मिनी रॉक गार्डन के निर्माता एडी गौरी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed