फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals on woman's murder case in Ludhiana

पंजाब: लुधियाना में लिव इन में रहे व्यक्ति ने महिला को मार डाला, खेमकरण में प्रेमी जोड़े की हत्या

Tue, 12 May 2020 08:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/तरनतारन(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/तरनतारन(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Big reveals on woman's murder case in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

गांव धांधरा के खेतों में पांच दिन पहले मिले महिला के शव की पहचान शकीला बीबी के रूप में हुई है। उसकी मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि लिव इन रिलेशन में रहने वाली व्यक्ति ने हत्या करने के बाद शव को खेतों में फेंक दिया था।

विज्ञापन


इस बात का खुला उस समय हुआ जब खेत मालिक को पता चला कि महिला गगन सीमेंट स्टोर के ऊपर बने कमरे में किराए पर मोहम्मद रिवानी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। उस व्यक्ति के साथ अक्सर उसका विवाद रहता था और उसी ने इसकी हत्या की है। पुलिस ने झारखंड के इतवा निवासी मोहम्मद रिवानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


थाना डेहलों के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव धांधरा निवासी सुखराज सिंह पांच दिन पहले अपने खेतों में काम से गया था। वहां महिला का शव देख उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब वह गांव से गुजर रहा था तो किसी व्यक्ति न उसे बताया कि उक्त महिला आरोपी मोहम्मद रिवानी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। उसी के साथ उसका विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में अक्सर मारपीट होती थी। उसी ने ही हत्या की हो सकती है। इंस्पेक्टर सुखदेव ने बताया कि हत्या गला दबा कर की गई है या फिर जहरीला पदार्थ देकर, यह पोस्टमार्टम के दौरान ही पता चल सकेगा। महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

तरनतारन: खेमकरण में प्रेमी जोड़े की हत्या, खेत में मिले शव

भारत-पाक सीमा से सटे कस्बा खेमकरण के गांव दूहल कोना में प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई। जोड़ा तीन दिन से लापता था। दोनों के लापता होने की पुलिस को कोई खबर नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार खेमकरण के गांव दूहल कोना निवासी एक युवक और युवती के आपस में प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही समुदाय से थे। 

लड़की के परिजन उनके विवाह के लिए सहमत नहीं थे। इसे ऑनर किलिंग का मामला माना जा रहा है। घटना का पता चलते ही मौके पर डीएसपी (देहात) कमलजीत सिंह औलख व थाना खेमकरण के प्रभारी इंस्पेक्टर तरसेम मसीह पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। डीएसपी औलख ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed