फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Reveals On Murder of Four Member of Same Family In America

राज से उठा पर्दाः अमेरिका में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या को 'घर जमाई' ने दिया था अंजाम

Thu, 04 Jul 2019 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Big Reveals On Murder of Four Member of Same Family In America
आरोपी गुरप्रीत सिंह - फोटो : फाइल

जिले के गांव महादियां के एक ही परिवार के चार लोगों की अमेरिका के शहर वेस्ट चैस्टर में गत 28 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमरीकी पुलिस ने दो महीने की गहन जांच के बाद इस घटना का खुलासा कर दिया है। जिसकी जानकारी ब्रेनफोर्ड पुलिस ने खुद अपने फेसबुक पेज पर आरोपी की फोटो समेत दी है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मानोपुर गौंसला थाना समराला जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। आरोपी मृतक परिवार का घर जमाई है। पुलिस ने कत्ल के आरोप में उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस घटना के पीछे के कारणों को जाहिर नहीं किया है। सूत्रों की माने तो यह मामला ससुरालियों की करोड़ों रुपयों की जमीन हड़पने का है। 
विज्ञापन


उधर, ब्रेनफोर्ड पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर इस आरोपी गुरप्रीत सिंह (37)  के अपराध की खबर को वायरल किया है, जिसमें बताया गया है गुरप्रीत सिंह ने अपने ससुराल परिवार के चार सदस्यों की पत्नी समेत गत 28 अप्रैल की रात को 10 बजे के करीब गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर हकीकत सिंह पनाग (59), सास परमजीत कौर (62) और मौसी सास अमरजीत कौर (58) तथा उसकी पत्नी शालिंदरजीत कौर (39) को वेस्ट चैस्टर के एक घर में गोलियां मारीं थी। घटना के समय तीनों बच्चे घर में नहीं थे। घटना को अंजाम देने के बाद गुरप्रीत सिंह ने खुद फोन पर वहां की पुलिस को 911 नंबर पर घटना की सूचना दी थी। 

आरोपी गुरप्रीत सिंह की शादी गत तीन मार्च 2002 को सलिंदरजीत कौर के साथ हुई थी, जिससे उसे दो बेटियां व एक बेटा हुआ था वह अमरीका में ट्रक ड्राईवर की नौकरी करता है। 

पीड़ित परिवार के सदस्य जसदीप सिंह ने बताया कि गत एक जून को वह अपनी मौसी जरनैल कौर के साथ अमेरिका में अपनी माता अमरजीत कौर, मौसी परमजीत कौर, मौसा हकीकत सिंह, बहन सलिंदरजीत कौर के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां दाह संस्कार के बाद गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी, सास व ससुर की अस्थियां नहीं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed