मोहालीः पत्नी से थे अवैध संबंध तो भांजों संग मिलकर मामा ने दो लोगों को उतार दिया मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के गांव छत में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। गुरुवार को एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे यह बात सामने आई है कि एक व्यक्ति के नाजायज संबंध आरोपी की पत्नी से थे, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसका भी कत्ल कर दिया।
पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान समस्तीपुर बिहार निवासी अशोक कुमार हाल निवासी मोटर परमजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या में साथ देने वाले आरोपी के भांजे संतोश कुमार, सूरज कुमार और क्रिश निवासी वार्ड नंबर 5 समस्तीपुर बिहार अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
एसएसपी ने बताया कि नौ जुलाई को सुबह गांव छत निवासी राजेश खान ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता फजलदीन आरएम सिंगला फार्म हाउस में चौकीदारी करते हैं।
इस फार्म हाउस के साथ गांव छत निवासी इकबाल सिंह की जमीन है, जो कि रजिंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी नारायणगढ़ ने ठेके पर ले रखी है, जहां पर उसने गाय और भैंसें रखी हुईं हैं। इनकी रखवाली के लिए बिहार निवासी अजय कुमार को नौकर में रखा था। जिसके पास उसका पिता कई बार बातें करने और पानी लेने के लिए जाता था।
जब नौ जुलाई को सुबह वह अपने पिता के लिए चाय लेकर गया तो उसने देखा कि उसके पिता की खून से लथपथ लाश इकबाल सिंह की मोटर पर पड़ी थी, साथ ही अजय कुमार की भी लाश वहीं पास में पड़ी थी।
एसएसपी ने बताया कि मौके पर जांच करने के बाद उनके द्वारा एसपी डी की अगुवाई में टीम बनाई गई। टीम ने जांच की और कुछ ही घंटों में हत्या करने वाले आरोपी अशोक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि आरोपी के भांजों को पकड़ने के लिए टीमों को बिहार भेजा गया है।
पूछताछ में हुआ ये खुलासा
पुलिस पूछताछ में अशोक ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ अजय के नाजायज संबंध थे। उसने अजय को वहां से जाने के लिए कहा था, परंतु उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से हटा नहीं। इसके बाद अशोक ने अपने भांजों के साथ मिलकर 8-9 जुलाई की देर रात को अजय का कत्ल कर दिया।
कत्ल करने के समय जब वहां पर कुत्ते भौंकने लगे तो आवाज सुनकर सिंगला फार्म पर ड्यूटी कर रहा फजलदीन आया तो आरोपी के भांजे क्रिश ने फजलदीन को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसके सिर पर ईंट से हमला कर उसका भी कत्ल कर दिया।