{"_id":"57d950a14f1c1b193bd48f22","slug":"big-loot-and-firing-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को बंधक बनाकर नगदी और जेवर की लूट, मालिक पर गोली भी चलाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को बंधक बनाकर नगदी और जेवर की लूट, मालिक पर गोली भी चलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों ने गांव हंबड़ा के एक घर पर हमला बोल दिया। लुटेरों ने घर मालिक पर दुनाली से फायर किया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। लुटेरों ने घायल घर मालिक की माता को बंधक बना लिया और गहने, कैश और सभी के मोबाइल लूट लिए।
लुटेरे बुजुर्ग को बंधक बना साथ ले जा रहे थे। तब तक फायरिंग की आवाज सुन कर पड़ोसी जाग गए। उनके शोर मचाने पर लुटेरे भाग निकले। घायल को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी पहचान संदीप सिंह के रुप में हुई। सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल और चौकी हंबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पड़ोसियों के शोर मचाने पर भाग खड़े हुए आरोपी
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
घायल संदीप सिंह ने बताया कि उनका घर मुल्लांपुर रोड स्थित गांव हंबड़ा में है। रात घर में उनकी माता सुखविंदर कौर, बहन रमनदीप कौर और ममेरा भाई बिंदा सो रहे थे। करीब दो बजे कुछ युवक पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। आवाज सुन कर उसकी नींद टूट गई। बाहर आकर देखा तो पांच युवक थे। उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी। एक युवक के हाथ में राइफल थी। बाकी चारों दातर और कृपाण लिए हुए थे। राइफल पकड़े युवक ने उन्हें देख लिया और गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि बचने के लिए उन्होंने छलांग लगा दी लेकिन उन्हें छर्रे लग गए। गोली की आवाज सुन कर उसकी मां सुखविंदर कौर बाहर आई। लुटेरों ने उनकी मां के कानों से बालियां, सोने की चेन, घर में पड़े 12 हजार रुपये और उनके मोबाइल लूट लिए। संदीप का कहना है कि वारदात के बाद लुटेरे उनकी मां को बंधक बना अपने साथ ले जाने लगे। शोर सुन कर उनके पड़ोसी उठ गए। उन्होंने शोर मचाया तो सभी आरोपी भाग निकले। चौकी हंबड़ा के इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि संदीप घायल अवस्था में डीएमसी अस्पताल में एडमिट है। उसके बयान पर पांच अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।