फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big exposure in rbi report in mohali 2000 rupee fake note gang case,

42 लाख की जाली करेंसी मामले में RBI ने पेश की रिपोर्ट, बड़ा खुलासा

Sun, 18 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 18 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
big exposure in rbi report in mohali 2000 rupee fake note gang case,
2000 के नकली नोट छापने वाले मोहाली के भाई-बहन
42 लाख की जाली करेंसी मामले में अब नया मोड़ आया गया है। आरबीआई की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक तरफ जहां पुलिस का कहना है कि रिजर्व बैंक इंडिया से उनके पास रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


उसमें कहा गया है कि जाली नोटों में मैसूर की सरकारी पेपर मिल के पेपर का प्रयोग नहीं हुआ। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब ड्राइवर प्रमोद के पकड़े जाने से ही इस नोटों के काले कारोबार से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन


क्योंकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभिनव पहले ही यह बता चुका है कि नोट बनाने के लिए जो कागज व अन्य सामान का प्रयोग किया गया था, वह प्रमोद लेकर आया था। ऐसे में प्रमोद के पकड़े के जाने के बाद ही पुलिस जाली नोटों के काले कारोबार से पर्दा उठा पाएगी। इसके अलावा पुलिस हर्ष की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का वकील बोला, मामला उलझा रही पुलिस

big exposure in rbi report in mohali 2000 rupee fake note gang case,
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तरफ आरोपियों के वकील पहले ही अदालत में कह चुके हैं कि पुलिस मामले को उलझा रही है। वहीं, उन्होंने अदालत में यह भी सवाल उठाया था कि प्रिंटर और कागज से नोट छपने लगे तो कोई भी इसे आसानी से छाप सकता है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पांच बैंक खातों व ईमेल आदि के पासवर्ड भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जिक्रयोग है कि पुलिस ने कुछ समय पहले जगतपुरा टी प्वाइंट से लाल बत्ती लगी हरियाणा नंबर की ऑडी कार बरामद की थी।

गाड़ी से पुलिस को 42 लाख की जाली करेंसी बरामद हुई थी। उस समय पुलिस ने अभिनव, विशाखा व सुमन नागपाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस समय दावा किया था कि यह लोग 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने का काम करते थे। यह लोगों को नए नोट 30 फीसदी कमीशन काटकर देते थे। लेकिन जो यह नोट देते थे, वह जाली होते थे।

नोट में स्ट्रिप व अन्य चीजें कैसे लगाई

big exposure in rbi report in mohali 2000 rupee fake note gang case,
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
पुलिस ने आरोपियों से 2000 के जो नोट बरामद किए थे। उसमें स्ट्रिप व अन्य चीजें भी थी। इस कारण देखने में वह असली लगते थे। वहीं, पुलिस अब इस चीज पर भी जांच कर रही है नोट में स्ट्रिप आदि का प्रयोग आरोपियों ने कैसे किया था।

16 देशों से भी निकाल रही है संबंध
दूसरी तरफ जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, उस समय कहा गया था कि आरोपी 16 देशों की यात्रा कर चुका है। ऐसे में उसके कई देशों से संबंध हो सकते हैं। पुलिस ने उस समय यह आशंका जताई थी कि आरोपी का आईएसआई से भी संबंध हो सकता है। पुलिस की टीमें उक्त एंगल पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed