फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big disclosure in gangster Sandeep Bishnoi murder case

गैंगस्टर संदीप बिश्नोई हत्याकांड: हरियाणा में बना खौफनाक प्लान, राजस्थान में दिया अंजाम, इस वजह से ली गई जान

Wed, 28 Sep 2022 12:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 12:51 PM IST
सार

नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि गैंगस्टर संदीप बिश्नोई ने मंगाली गांव में दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से गांव के ही अनिल और सीसवाला के दिप्ती के साथ दुश्मनी हो गई थी।

विज्ञापन
Big disclosure in gangster Sandeep Bishnoi murder case
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के मंगाली गांव के रहने वाले गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या योजना के तहत की गई है। हरियाणा में बैठकर हत्या का प्लान तैयार किया गया था। हत्या की प्लानिंग करने वालों को पता था कि संदीप बिश्नोई अपने कुछ साथियों के साथ 19 सितंबर को राजस्थान की नागौर कोर्ट में पेशी पर जाएगा। 

विज्ञापन


अदालत के अंदर हथियार ले जा नहीं सकता और जब अदालत से बाहर आएगा तो आसानी से वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। यह खुलासा नागौर पुलिस की पूछताछ में तीन शूटरों भूना के सुनील पंडित, जितेंद्र कुमार और हिसार के संदीप लाबा ने किया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड लेने के बाद पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले में की वारदात
नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि गैंगस्टर संदीप बिश्नोई ने मंगाली गांव में दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से गांव के ही अनिल और सीसवाला के दिप्ती के साथ दुश्मनी हो गई थी। 2015 में संदीप बिश्नोई ने दिप्ती गैंग के झीड़ी निवासी संदीप की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से दिप्ती गैंग और किशोरी गैंग के बीच रंजिश चल रही थी। 

दोनों एक-दूसरे के साथियों की जान के दुश्मन बने हुए थे। दोनों गैंग एक-दूसरे पर अटैक करने की फिराक में थे। दिप्ती गैंग को मौका मिल गया और गैंगवार की वारदात कर डाली। पुलिस की 10 टीमों ने 900 सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा है। बाकी आरोपियों की तलाश में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में छापामार कार्रवाई की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed