{"_id":"5892f15f4f1c1bc24ee81c52","slug":"big-brother-killed-in-road-accident-and-younger-brother-got-job-in-police-on-his-documents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई की सड़क हादसे में मौत और युवक ने किया वो कारनामा, शर्मसार हुआ परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की सड़क हादसे में मौत और युवक ने किया वो कारनामा, शर्मसार हुआ परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके बाद छोटे भाई ने वो कारनामा कर दिया कि परिवार को देश भर में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मामला हरियाणा के रोहतक का है।
शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने भाई की मौत के बाद उसके शिक्षण दस्तावेजों के आधार पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ज्वाइन करने वाले युवक पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीटीसी सुनारिया में सीआरपीएफ की 220 बटालियन के कमांडर की शिकायत पर कार्रवाई की है।
पुलिस को दी शिकायत में कमांडर ने बताया कि यूपी के मिर्जापुर स्थित पसियाही कछवा निवासी सूर्यप्रकाश ने कई साल पहले सीआरपीएफ पीटीसी की बटालियन में ज्वाइन किया था। सूर्यप्रकाश 6 अक्तूबर 2015 को 15 दिन के आकस्मिक अवकाश पर अपने घर गया था। लेकिन वह अवकाश खत्म होने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।

वारंट जारी हुए तो सामने खुलकर आया मामला
गिरफ्तार
कई दिनों तक इंतजार करने के बाद जब सूर्यप्रकाश ने रिपोर्ट नहीं किया तो 4 दिसंबर 2015 को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिये गये। फिर 28 अप्रैल 2016 को बटालियन में मिर्जापुर एसपी कार्यालय से एक खत आया।
खत में लिखा था कि सूर्य प्रकाश की सोनभद्र के चोपन में वर्ष 2010 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद दर्ज एफआईआर की कॉपी भी भेजी गई। बाद में बटालियन ने अपने स्तर पर जांच की तो खुलासा हुआ कि सूर्य प्रकाश का छोटा भाई जय प्रकाश अपने भाई के दस्तावेजों पर सीआरपीएफ की बटालियन 220 में सिपाही के पद पर नौकरी कर रहा है।
इसके बाद बटालियन के लोग आरोपी के घर पहुंचे तो वह घर से फरार मिला। बाद में बटालियन की तरफ से शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज का प्रयोग करना सहित अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर मिर्जापुर के कछवा थाने में भेज दी। अब मामले में आगे की जांच यूपी पुलिस करेगी।