फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big attack on terrorist tunda caught in bomb blast

बम धमाके में फंसे आतंकी टुंडा पर जानलेवा हमला, पेशी पर लाए थे

Wed, 30 Nov 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 30 Nov 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
 Big attack on terrorist tunda caught in bomb blast
पुलिस के साथ टुंडा - फोटो : अमर उजाला

पानीपत बस अड्डे पर बस में ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा पर बुधवार सुबह करनाल जेल में कातिलाना हमला कर दिया गया। मंगलवार को ही पानीपत की कोर्ट में सुनवाई के बाद करनाल जेल में भेजा गया था।

विज्ञापन


जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने मंगलवार को बस स्टैंड पर सहकारी समिति की बस में बम धमाके के आरोप में फंसे आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्जकर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट एक फरवरी को फैसला सुनाएगी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी टुंडा को करनाल जेल में भेज दिया गया। पुलिस ने दोपहर डेढ़ बजे टुंडा को भारी सुरक्षा के बीच जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायधीश वेद प्रकाश सिरोही की अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टुंडा को दिल्ली पुलिस ने किया कोर्ट में पेश

 Big attack on terrorist tunda caught in bomb blast
करीम टुंडा

अंतिम दौर में चल रही सुनवाई के दौरान अदालत ने 40 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों की दलीले सुनीं। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए एक दिसंबर को अगली सुनवाई तय कर दी। 

अब 1 दिसंबर को जहां टुंडा का फिर से कोर्ट में पेश किया जाना था, वहीं इससे ठीक पहले जेल में एक शख्स ने गला दबाकर टुंडा की जान लेने की कोशिश की। आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में ले जाकर उसका उपचार कराया गया।

दिल्ली पुलिस ने अब्दुल करीम टुंडा को अदालत में पेश किया था। अदालत ने एक दिसंबर को अगली तारीख लगाई है। एक दिसंबर को  फैसला सुना सकती है -सुल्तान खर्ब, अब्दूल करीम टूंडा के वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed