फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhola and fellow police remand again

भोला और साथी फिर पुलिस रिमांड पर

Wed, 20 Nov 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 20 Nov 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
Bhola and fellow police remand again
सिंथेटिक ड्रग्स के किंग जगदीश भोला और उसके साथियों सरबजीत सिंह साबा एवं जगजीत सिंह चाहल को पुलिस ने मंगलवार को मोहाली अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों को 23 नवंबर-13 को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी पक्ष ने अदालत मेें भोला एवं उसके साथियों का दस दिनों का पुलिस रिमांड मांगा। सरकारी पक्ष की दलील थी कि भोला ने गोवा में एक घर किराए पर ले रखा है।
विज्ञापन


वहां से वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का संचालन करता था। उस अड्डे से रिकवरी करनी है। इसके अलावा विदेशों में भोला के कनेक्शन की जांच करनी है।

वहीं, भोला ने अदालत में कहा कि उसने गोवा में किराए पर घर जरूर लिया था। परंतु वह उसका पता नहीं जानता। वह पुलिस को वहां ले जा जरूर सकता है।

भोला ने बताया कि पुलिस ने जो सामान दिखाया है, वह उससे रिकवर नहीं किया गया है। जगजीत सिंह चाहल के वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि पुलिस ने चाहल की फैक्ट्ररी से जाली रिकवरी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्ररी में जो ड्रग्स तैयार होती हैं, उनके लिए चाहल के पास लाइसेंस और सभी अप्रूवल हैं। आरोपी सरबजीत सिंह साबा के वकील आईपीएस कोहली ने अदालत से दर्ख्वास्त की कि साबा की तबीयत ठीक नहीं है, उसे चिकित्सा सुविधा की जरूरत है।

पेशी के दौरान अदालत पहुंचे भोला के पिता बलशिंदर सिंह ने भी कहा कि उनका बेटा बेकसूर है, उसे गलत फंसाया गया है। उससे बरामद दिखाई ड्रग्स भी उससे नहीं मिली हैं।


गौरतलब है कि पुलिस ने कुछ दिन पहले कई सौ करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट के मास्टरमाइंड जगदीश भोला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से इस रैकेट के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed