फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   betting on world cup matches, 4 bukij arrested

क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों पर सट्टेबाजी, 4 बुकीज धरे

Wed, 04 Mar 2015 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 04 Mar 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
betting on world cup matches, 4 bukij arrested

क्रिकेट विश्वकप के मैचों में सक्रिय क्रिकेट सट्टेबाजी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीचे खेले जा रहे मैच में सट्टा लगवाते चार क्रिकेट बुकीज को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त लोगों से पुलिस को लाखों की नगदी और अन्य सामान बरामद हुआ हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को किसी शख्स ने सूचना दी कि भादरा बाजार स्थित एक मकान में दक्षिण अफ्रीका-आयरलैंड के मैच पर मोटा सट्टा लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी ने डीएसपी को मौके पर दबिश देने के आदेश दिए। डीएसपी ने सीआईए पुलिस के साथ भादरा बाजार की गली नंबरदारवाली में उक्त पते पर छापेमारी की। इस दौरान मैच पर सट्टा लगवाते चार बुकीज को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी में सैकड़ों लोगों के नाम

betting on world cup matches, 4 bukij arrested

पुलिस को उनके पास से डेढ़ लाख रुपये की नगदी, 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एलसीडी और दाव लगाने वालों का लेखा-जोखा वाली डायरी मिली। इस डायरी में सैकड़ों लोगों के नाम और मोबाइल नंबर हैं जो क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाते हैं।

गिरफ्तार सट्टेबाजों की पहचान पुरुतोत्तम, गोबिंद व पवन कुमार भादरा बाजार तथा विजय कुमार निवासी रानियां गेट के रूप में हुई है। उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

डायरी ने खोले सट्टेबाजों का राज
क्रिकेट सट्टेबाजी का खेल खेलने वाले के पास से पुलिस को जो डायरी मिली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो करीब 500 लोगों के नाम, उनके मोबाइल नंबर व सट्टे का पूरा हिसाब डायरी में लिखा हुआ है।

भारत-पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच में किन-किन लोगों ने सट्टे में कितना माल कमाया और लुटाया इसका ब्योरा भी दर्ज है। जो नाम डायरी में अंकित है, उससे पुलिस को अंदाजा लगा है कि सट्टेबाजों का नेटवर्क काफी बड़ा है। सीआईए पुलिस ने सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। इसके बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed