फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Betting on cricket match, three arrested in zirakpur

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाला गिरोह का पर्दाफाश, तीन काबू

Wed, 29 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Betting on cricket match, three arrested in zirakpur
गिरफ्तार - फोटो : gettty
पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी माया गार्डन सिटी के एक फ्लैट में लैपटॉप पर मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने एक लैपटॉप और आधा दर्जन के करीब सेल फोन और 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू, गोविंद आहूजा और दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगानेवाले एक गिरोह का पता चला था। इसके बाद एएसआई बरमा सिंह के नेतृत्व में टीम ने माया गार्डन सिटी की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर बी-1, 304 में छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, उन्हें बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed