{"_id":"597de60e4f1c1bac048b4700","slug":"bernala-pregnant-lady-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन बेटों की मां थी, एक और बच्चे नहीं चाहती थी, महिला ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बेटों की मां थी, एक और बच्चे नहीं चाहती थी, महिला ने उठाया बड़ा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
महिला ने सुसाइड की
तीन बेटे पहले से ही थी, फिर भी गर्भवती थी और बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। इसलिए महिला ने वो खौफनाक कदम उठाया, जानकर होश उड़ जाएंगे। घटना पंजाब के बरनाला की है। जिले के गांव मझूके की एक महिला ने गांव के रजबाहे में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
हेल्थ सेंटर की नर्स के मुताबिक महिला तीन माह की गर्भवती थी लेकिन वह बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। हालांकि पति ने इस बात से इंकार किया है। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। डीएसपी अश्रु राम ने कहा कि मामला काफी गंभीर है।
मामले की जांच करने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार महिला सुखप्रीत कौर (35) पत्नी सतपाल सिंह ने शुक्रवार को रजबाहे में छलांग लगाई थी। खेतों में काम करते लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सुखप्रीत का शव शनिवार शाम को रजबाहे से मिला।

Trending Videos
पति बोला, नसबंदी कराई हुई थी पत्नी ने
महिला ने सुसाइड की
हेल्थ सेंटर मझूके की नर्स किरणदीप कौर ने बताया कि सुखप्रीत कौर गांव के मेडिकल हॉल के मालिक राज सिंह के पास गई थी। सुखप्रीत ने उसे बताया था कि वह तीन महीने से गर्भवती है और बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती क्योंकि उसके पहले ही तीन बेटे हैं।
किरणदीप कौर ने कहा कि राज सिंह के कहने पर उसने सुखप्रीत के पति सतपाल सिंह से बात की तो उसने कहा कि सुखप्रीत के गर्भवती होने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि सुखप्रीत कौर ने नसबंदी करवाई हुई थी। नर्स किरणदीप कौर और राज सिंह ने कहा कि सुखप्रीत उनको गर्भपात के लिए कहती थी,
लेकिन उन्होंने उसको समझाया कि यह गैरकानूनी है। साथ ही उन्होंने इसकी सूचना एसएमओ तपा राज कुमार को दी ताकि महिला कोई गलत कदम न उठा ले। सूत्रों के अनुसार सुखप्रीत कौर के फिर से गर्भवती होने का पता उसके परिजनों को लग गया था, जिस कारण घर में कलह शुरू हो गया था। इसी के चलते उसने रजबाहे में छलांग लगाकर जान दे दी।