फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bernala pregnant lady committed suicide

तीन बेटों की मां थी, एक और बच्चे नहीं चाहती थी, महिला ने उठाया बड़ा कदम

Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
bernala pregnant lady committed suicide
महिला ने सुसाइड की
तीन बेटे पहले से ही थी, फिर भी गर्भवती थी और बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। इसलिए महिला ने वो खौफनाक कदम उठाया, जानकर होश उड़ जाएंगे। घटना पंजाब के बरनाला की है। जिले के गांव मझूके की एक महिला ने गांव के रजबाहे में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


हेल्थ सेंटर की नर्स के मुताबिक महिला तीन माह की गर्भवती थी लेकिन वह बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। हालांकि पति ने इस बात से इंकार किया है। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। डीएसपी अश्रु राम ने कहा कि मामला काफी गंभीर है।
विज्ञापन


मामले की जांच करने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार महिला सुखप्रीत कौर (35) पत्नी सतपाल सिंह ने शुक्रवार को रजबाहे में छलांग लगाई थी। खेतों में काम करते लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सुखप्रीत का शव शनिवार शाम को रजबाहे से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति बोला, नसबंदी कराई हुई थी पत्नी ने

bernala pregnant lady committed suicide
महिला ने सुसाइड की
हेल्थ सेंटर मझूके की नर्स किरणदीप कौर ने बताया कि सुखप्रीत कौर गांव के मेडिकल हॉल के मालिक राज सिंह के पास गई थी। सुखप्रीत ने उसे बताया था कि वह तीन महीने से गर्भवती है और बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती क्योंकि उसके पहले ही तीन बेटे हैं।

किरणदीप कौर ने कहा कि राज सिंह के कहने पर उसने सुखप्रीत के पति सतपाल सिंह से बात की तो उसने कहा कि सुखप्रीत के गर्भवती होने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि सुखप्रीत कौर ने नसबंदी करवाई हुई थी। नर्स किरणदीप कौर और राज सिंह ने कहा कि सुखप्रीत उनको गर्भपात के लिए कहती थी,

लेकिन उन्होंने उसको समझाया कि यह गैरकानूनी है। साथ ही उन्होंने इसकी सूचना एसएमओ तपा राज कुमार को दी ताकि महिला कोई गलत कदम न उठा ले। सूत्रों के अनुसार सुखप्रीत कौर के फिर से गर्भवती होने का पता उसके परिजनों को लग गया था, जिस कारण घर में कलह शुरू हो गया था। इसी के चलते उसने रजबाहे में छलांग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed