{"_id":"597de8ab4f1c1b2a628b484b","slug":"bernala-lady-swallowed-poison-to-in-laws-mother-in-law-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करना चाहती थी, सास-ससुर के साथ वो कांड कर दिया कि एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी करना चाहती थी, सास-ससुर के साथ वो कांड कर दिया कि एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
सास और ससुर को खाने में जहर दे दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी शादी करने के लिए बहू ने अपने ही सास ससुर के साथ वो कांड कर दिया कि एक की जान चली गई। मामला ऐसा है कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। घटना पंजाब के बरनाला की है। जिला के गांव दानगढ़ की एक महिला ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी सास और ससुर को खाने में जहर दे दिया।
हालत बिगड़ने से सास ने स्थानीय सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया और ससुर को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला बलजिंदर कौर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरी शादी का सास ससुर विरोध करते थे
सास और ससुर को खाने में जहर दे दिया
थाना धनौला के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव दानगढ निवासी महिला बलजिंदर कौर ने दूसरी शादी करने के लिए अपने ससुर प्रीतम सिंह और सास गुरदेव कौर को खाने में जहर दे दिया था। खाना खाते ही दोनों पति-पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां और दस्त लग गए।
दोनों को स्थानीय सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां गुरदेव कौर की मौत हो गई। प्रीतम सिंह को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी बलजिंदर कौर के पति विंदर सिंह की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
बलजिंदर की दो बेटियां हैं। वह किसी से दूसरी शादी करना चाहती थी, जिसका उसकी सास गुरदेव कौरव और ससुर प्रीतम सिंह विरोध करते थे। नतीजन बलजिंदर कौर ने अपनी सास गुरदेव कौर व ससुर प्रीतम सिंह को खाने में जहर दे दिया। जिसके चलते उसकी सास गुरदेव कौर की मौत हो गई, जबकि उसके ससुर प्रीतम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।