फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Become a journalist police caught woman Jewellery thief

पत्रकार बन पुलिस ने पकड़ा ज्वेलरी चोर

Sun, 07 Sep 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 07 Sep 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Become a journalist police caught woman Jewellery thief

सेक्टर-70 के दो घरों से इसी साल अगस्त में लाखों रुपये की सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने खरड़ से गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पुलिस ने पत्रकार बनकर उसकी बेटी के घर खरड़ से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गिरफ्तार बबली चंडीगढ़ के कजहेड़ी में रह रही थी। उसे पुलिस ने शनिवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने महिला को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अभी तक चुराई ज्वेलरी बरामद नहीं कर पाई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार बबली नाम की यह महिला सेक्टर-70 के मकान नंबर 1030 एवं 1044 में झाडू-पोछे का काम करती थी। 13 अगस्त को बबली (45) मकान नंबर 1030 से 17 तोला सोने की ज्वेलरी एवं 1044 से 51 तोले सोने ज्वेलरी तथा एक डायमंड सैट चुरा कर भाग गई। दोनों घरों के मालिक स्वर्ण सिंह एवं हरपाल कौर ने इस संबंध में थाना मटौर को शिकायत दी। चोरी गई ज्वेलरी की लगभग लाखों रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटौर पुलिस ने 14 अगस्त को मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी। लेकिन महिला काफी शातिर और चालक थी। वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपनी जगह बदल देती थी। इसी बीच पुलिस को महिला की मोबाइल लोकेशन एवं सूत्रों से पता चला कि वह खरड़ में है।


पुलिस वालों ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीवी पत्रकार के रूप में उसके घर गई। जहां पर महिला रह रही थी। घर पहुंचते ही पत्रकार बनी पुलिस ने कहा कि उन्हें पता चला है कि आप पर झूठे पर्चे दर्ज हुए हैं। वह आपकी कहानी अपने टीवी पर चलाना चाहते हैं। इसके बाद महिला अपनी स्टोरी के लिए राजी हो गई। तभी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed