फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda Police arrested three people in case of financier kidnapped for extortion

Bathinda: फाइनेंसर का अपहरण कर मांगी थी 40 लाख की रंगदारी, जान-पहचान की महिला समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

सोमवार को बठिंडा के फाइनेंसर का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने फोन कर चालीस लाख रुपये की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अलग-अलग पुलिस टीमें कारोबारी की तलाश में जुटी थी।
 

विज्ञापन
Bathinda Police arrested three people in case of financier kidnapped for extortion
जानकारी देते एसएसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

चालीस लाख की रंगदारी के लिए अगवा किए गए फाइनेंसर मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्टलनुमा लाइटर, एक मोबाइल फोन, एक कार और रंगदारी के लिए दिए गए दस लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


आरोपी महिला पीड़िता की परिचित है और उसने पैसों के लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर फाइनेंसर के अपहरण की योजना बनाई थी। 

आरोपियों ने सोमवार को फाइनेंसर साहिल को अगवा किया था और मंगलवार देर शाम को युवक के परिवार से दस लाख रुपये फिरौती लेने के बाद उसे छोड़ दिया था।

एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि सोमवार को परिवार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके बेटे का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने फोन कर चालीस लाख रुपये की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अलग-अलग पुलिस टीमें कारोबारी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया है कि इस दौरान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पीड़ित को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वाना था। एक योजना के तहत युवक के परिजनों के जरिए आरोपियों तक दस लाख रुपये की रंगदारी भेजकर युवक को छुड़वाया गया। उसके बाद तकनीकी और खुफिया सूत्रों की मदद से अपहरणकर्ताओं की पहचान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान किरणन निवासी कमला नेहरू कॉलोनी, मनिंदर सिंह निवासी गांव काडू खेड़ा और लवप्रीत सिंह निवासी गांव तरमाला जिला श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से दी गई रंगदारी के 10 लाख रुपये, पिस्टल, लाइटर, मोबाइल फोन और कार बरामद की है।


एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला पीड़ित फाइनेंसर को पहले से जानती थी। पीड़ित का भी उसके घर आना-जाना था। आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत फाइनेंसर का अपहरण किया और उसके परिवार से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed